फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Former IAS officer's daughter committed suicide by jumping from the 29th floor.

Noida : पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी ने 29वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

Mon, 02 Dec 2024 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 01:01 AM IST
सार

मृतका यूपी कैडर के एक पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी थी। रविवार को हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर 126 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Noida: Former IAS officer's daughter committed suicide by jumping from the 29th floor.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर 128 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी में रहने वाली एक युवती ने 29वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतका यूपी कैडर के एक पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी थी। रविवार को हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर 126 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस इस मामले की जांच सभी पहलुओं पर कर रही है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 128 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी में रहने वाली 24 वर्षीय रिधा मुस्तफा ने सोसाइटी की 29वीं मंजिल स्थित फ्लैट से कूद कर जान दे दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद सोसाइटी के गार्ड और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक का पूर्व आईएएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा की पुत्री बताई जा रही है। मोहम्मद मुस्तफा ने इसी साल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस सोसायटी और टावर के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देख रही है। वही सोसाइटी में घटना के वक्त तैनात सिक्यूरिटी गार्ड्स से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed