{"_id":"67100af97a9a26546703f6c3","slug":"noida-firing-at-rld-leader-s-house-in-nithari-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : निठारी में रालोद नेता के घर फायरिंग, पैसों के लेनदेन में विवाद बढ़ने के बाद चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : निठारी में रालोद नेता के घर फायरिंग, पैसों के लेनदेन में विवाद बढ़ने के बाद चली गोली
Thu, 17 Oct 2024 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:20 AM IST
सार
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निठारी गांव में बुधवार देर रात को पैसों के लेनदेन में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के रालोद नेता के घर पर हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
फायरिंग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक निठारी गांव में दो पक्षों के बीच बुधवार देर रात को केबल के पैसे को लेकर विवाद हो रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लोग निठारी गांव के ही हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि निठारी गांव के संजय अवाना बुधवार रात को राष्ट्रीय लोकदल के नेता सोमेंद्र अवाना के घर के पास पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर वाद विवाद होने लगा। इस दौरान संजय अवाना की तरफ से हवाई फायरिंग कर दिया गया और घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। संजय अवाना के साथ दिल्ली के कुछ लोग भी थे।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और देर रात तक जांच पड़ताल जारी रही। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्रा का कहना है कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और फायरिंग करने वाले आरोपी संजय अवाना को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर है और हिरासत में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।