{"_id":"5ea3c90e9a30fe67dc19c385","slug":"noida-female-teacher-depress-of-coronavirus-lockdown-commits-suicide-by-jumping-from-17th-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी अध्यापिका, 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी अध्यापिका, 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Sat, 25 Apr 2020 11:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका ने 17वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर 78 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक शिक्षिका ने शनिवार तड़के अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महिला लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू द्वितीय सोसाइटी के एफ-ब्लाक में रहने वाली 35 वर्षीय भगवती बिष्ट ने शनिवार सुबह करीब चार बजे अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि महिला दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं। उनके पति का मेडिकल का कारोबार है। डीसीपी ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन