फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida, Delhi's auto drivers are not to take ride

नोएडा के ऑटो चालकों को दिल्ली से नहीं उठाने दे रहे सवारी

Wed, 03 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 03 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Noida, Delhi's auto drivers are not to take ride
ऑटो

नोएडा के ऑटो चालकों को दिल्ली में परेशान किए जाने की बात सामने आ रही है। इसे लेकर नोएडा ऑटो रिक्शा चालक एसोसिएशन के ऑटो चालकों ने सेक्टर-32 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


प्रदर्शन में उन्होंने दिल्ली के ऑटो चालकों और ट्रैफिक पुलिस पर दिल्ली में सवारी उठाने से रोकने का आरोप लगाया। एसोसिएशन अध्यक्ष लाल बाबू का कहना है कि उत्तर प्रदेश के एनसीआर परमिट वाले ऑटो चालकों को दिल्ली में सवारी नहीं उठाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जब भी वे यहां से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सराय काले खां और आनंद विहार स्टेशन तक सवारी लेकर जाते हैं, तो सवारी उतरने के बाद उन्हें वहां से यात्री नहीं लेने दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों का आरोप है कि दिल्ली के ऑटो चालकों के अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी उन्हें सवारी लेने से रोकती है। उनका साफ कहना है कि यहां से सवारी नहीं उठाने देंगे।

इसके अलावा ऑटो एसोसिएशन ने कुछ अन्य मांगों को भी परिवहन विभाग के अधिकारियों के सामने रखा। इसमें ऑटो ट्रांसफर, परमिट का नवीनीकरण, ऑटो टैक्स, 10 साल पुराने ऑटो से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। 


उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन एआरटीओ (प्रशासन) रचना यदुवंशी को सौंपा। रचना यदुवंशी ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि दिल्ली में ऑटो चलाने में हो रही दिक्कत को लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा आरटीओ को भी पत्र लिखकर मांगों के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed