फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida Car parking construction work in progress

सात माह में मिलेगा पांच कार पार्किंग का तोहफा, 10024 कारों को खड़ी करने की मिलेगी जगह

Wed, 27 Jun 2018 10:52 AM IST
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 27 Jun 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
noida Car parking construction work in progress
कार पार्किंग निर्माण का काम जारी - फोटो : अमर उजाला
शहर के निवासियों को सात माह में पांच पार्किंग का तोहफा मिलेगा। इससे 10024 कारों को खड़ी करने की जगह मिल जाएगी। सभी कार पार्किंग को बनाने में 732 करोड़ रुपये लागत आंकी गई है। कार पार्किंग निर्माण का काम काफी पहले से चल रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-38ए-16ए कार पार्किंग का काम दिसंबर तक
सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास 7000 कारों की पार्किंग क्षमता होगी। 550 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग का काम 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


इसका 83 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं सेक्टर-16ए फिल्म सिटी में 1400 कारों की क्षमता की पार्किंग तैयार हो रही है।

76.14 करोड़ की लागत से बनने वाली पार्किंग का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसके भी 31 दिसंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद है।

सेक्टर-3-5 कार पार्किंग का काम सितंबर तक

noida Car parking construction work in progress
सेक्टर-3 में 44.14 करोड़ की लागत से बन रही भूमिगत कार पार्किंग का काम 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यहां 565 काराें को खड़ी करने की जगह मिलेगी। यहां सिविल का 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

विद्युत कार्यों की निविदाओं की प्री-क्वालिफकेशन खोली गई है। दूसरी ओर सेक्टर-5 में 23.08 करोड़ की लागत से 525 कारों की क्षमता वाला पार्किंग निर्माणाधीन है।

इसको भी सितंबर तक पूरा किया जाना है। इसका सिविल का 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। विद्युत कार्यों की निविदा दोबारा आमंत्रित की गई है।

सेक्टर-1 भूमिगत कार पार्किंग का काम जनवरी तक

सेक्टर-1 में 39 करोड़ की लागत से 534 कारों की क्षमता वाली कार पार्किंग का काम 22 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यहां काम की वर्तमान प्रगति 30 प्रतिशत है। यहां विद्युत कार्यों की निविदा दोबारा आमंत्रित की गई है।
 

सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग में काफी काम बाकी

noida Car parking construction work in progress
सेक्टर-18 मल्टी लेवल कार पार्किंग में 3000 कारों की क्षमता है। लेकिन यहां शुरूआती चरण में दो तल ही शुरू किए गए। यही नहीं इसके अलावा कई तकनीकी सुविधाएं प्रस्तावित की गई थीं। फिलहाल यहां पर लोगों को पार्किंग का लाभ दिलाने के लिए कवायद जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed