{"_id":"5b331c644f1c1b684d8b8a43","slug":"noida-car-parking-construction-work-in-progress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात माह में मिलेगा पांच कार पार्किंग का तोहफा, 10024 कारों को खड़ी करने की मिलेगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह में मिलेगा पांच कार पार्किंग का तोहफा, 10024 कारों को खड़ी करने की मिलेगी जगह
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
कार पार्किंग निर्माण का काम जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के निवासियों को सात माह में पांच पार्किंग का तोहफा मिलेगा। इससे 10024 कारों को खड़ी करने की जगह मिल जाएगी। सभी कार पार्किंग को बनाने में 732 करोड़ रुपये लागत आंकी गई है। कार पार्किंग निर्माण का काम काफी पहले से चल रहा है।
सेक्टर-38ए-16ए कार पार्किंग का काम दिसंबर तक
सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास 7000 कारों की पार्किंग क्षमता होगी। 550 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग का काम 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
इसका 83 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं सेक्टर-16ए फिल्म सिटी में 1400 कारों की क्षमता की पार्किंग तैयार हो रही है।
76.14 करोड़ की लागत से बनने वाली पार्किंग का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसके भी 31 दिसंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद है।

सेक्टर-3-5 कार पार्किंग का काम सितंबर तक
सेक्टर-3 में 44.14 करोड़ की लागत से बन रही भूमिगत कार पार्किंग का काम 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यहां 565 काराें को खड़ी करने की जगह मिलेगी। यहां सिविल का 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विद्युत कार्यों की निविदाओं की प्री-क्वालिफकेशन खोली गई है। दूसरी ओर सेक्टर-5 में 23.08 करोड़ की लागत से 525 कारों की क्षमता वाला पार्किंग निर्माणाधीन है।
इसको भी सितंबर तक पूरा किया जाना है। इसका सिविल का 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। विद्युत कार्यों की निविदा दोबारा आमंत्रित की गई है।
सेक्टर-1 भूमिगत कार पार्किंग का काम जनवरी तक
सेक्टर-1 में 39 करोड़ की लागत से 534 कारों की क्षमता वाली कार पार्किंग का काम 22 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यहां काम की वर्तमान प्रगति 30 प्रतिशत है। यहां विद्युत कार्यों की निविदा दोबारा आमंत्रित की गई है।

सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग में काफी काम बाकी
सेक्टर-18 मल्टी लेवल कार पार्किंग में 3000 कारों की क्षमता है। लेकिन यहां शुरूआती चरण में दो तल ही शुरू किए गए। यही नहीं इसके अलावा कई तकनीकी सुविधाएं प्रस्तावित की गई थीं। फिलहाल यहां पर लोगों को पार्किंग का लाभ दिलाने के लिए कवायद जारी है।