नोएडाः सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा कोतवाली फेज-3 के सेक्टर-212 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर ऑनलाइन ट्रेडिंग कारोबारी की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात को हुआ। कारोबारी अपने मित्र से मिलने उसके फ्लैट पर पहुंचा था।
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि बारिश के दौरान कारोबारी की फिसलकर गिरने से मौत हुई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
कोतवाली फेज-3 प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक विनीत कुमार दुबे मूलरूप से पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था। वह क्लियो काउंटी सोसायटी के टावर ए-3 में अकेला रहता था। उसका ऑनलाइन ट्रेडिंग का कारोबार था।
बुधवार शाम को सोसायटी के ही सीवन टावर की 15वीं मंजिल पर रहने वाले अपने मित्र अंशुल बालियान के फ्लैट पर गया था।
पुलिस के मुताबिक, उस वक्त बारिश हो रही थी और इसी दौरान विनीत 15वीं मंजिल से फिसलकर नीचे गिर गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने होशियारपुर में रहने वाले परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। कोतवाली फेज-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है।