फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida builder bouncer hostage golf city residents police made them free

गोल्फ सिटी रेजिडेंट्स को बिल्डर के बाउन्सरों ने बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

Mon, 29 Apr 2019 09:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 29 Apr 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
noida builder bouncer hostage golf city residents police made them free
प्रदर्शन करते हुए गोल्फ सिटी के रेसिडेंट्स - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के गोल्फ सिटी प्लाट नंबर 11 के रेसिडेंट्स को आज बिल्डर के बाउंसरों ने बंधक बना लिया। करीब 15 रेसिडेंट्स जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे, करीब एक घंटे तक बंधक बने रहे।

विज्ञापन


परेशान रेसिडेंट्स ने पुलिस को फोन कर सूचना दी जिसके वहां पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर बंधक रेसिडेंट्स को मुक्त कराया। ये घटना तब हुई जब गोल्फ सिटी के रेजिडेंट्स बिल्डर से बात करने स्पेक्ट्रम मॉल पहुंचे थे।
विज्ञापन


जब रेसिडेंट्स गेट के अंदर घुसने लगे तो बाउंसरों और सिक्योरिटी गार्डों ने गेट को बंद करके ताला लगा दिया। बाकी के रेसिडेंट्स स्पेक्ट्रम मॉल के बाहर रह गए। रेसिडेंट्स ने 100 नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस पीसीआर वहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के सामने भी बिल्डर के बाउंसर रेसिडेंट्स को धमकाते रहे। बाउंसरों की दादागिरी देखते हुए पीसीआर ने थाने से फोर्स बुला ली। जिसके बाद सर्फाबाद चौकी प्रभारी और बरौला चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए, तब जाकर बाउंसर भागे। उसके बाद पुलिस ने ताला तुड़वा कर रेसिडेंट्स को मुक्त कराया।

पुलिस अधिकारी ने बिल्डर से फोन पर बात की, लेकिन बिल्डर नहीं आया। उसने अमित कुमार नामक प्रतिनिधि को भेजा। पुलिस की मौजूदगी में लिखित रूप से 3 दिनों में बिजली की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

बरौला चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने भरोसा दिलाया कि अगर तीन दिन में बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो फिर बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद रेसिडेंट्स ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।


रेसिडेंट्स के प्रदर्शन का रविवार को तीसरा दिन था। रविवार को रेसिडेंट्स ने कड़ाके की धूप में सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 7 बजे तक प्रदर्शन किया। रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी की जनरल सेक्रेटरी आकांक्षा सिंह ने बताया कि जब तक बिल्डर द्वारा रेसिडेंट्स को राहत नहीं दी जाती तब तक इस आंदोलन को बंद नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed