फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Authority ready to host raahgiri diwas on february 3

राहगीरी दिवस के लिए नोएडा प्राधिकरण की तैयारी पूरी, ऐसा होगा रूट प्लान

Sat, 02 Feb 2019 06:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Feb 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
Noida Authority ready to host raahgiri diwas on february 3
Noida Authority - फोटो : फाइल फोटो

आगामी 3 फरवरी को सेक्टर-18 में पहली बार राहगीरी दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। प्राधिकरण ने सेक्टर-29 में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि सेक्टर-18 में अगले तीन माह तक प्रत्येक रविवार को इसका आयोजन किया जाएगा। यहां प्राधिकरण को एनजीओ का सहयोग मिलेगा। इसमें रविवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 15 से ज्यादा एक्टिविटी का मौका मिलेगा। यहां आने वाले लोगों के लिए निशुल्क पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। प्राधिकरण ने इसके रूट को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। पूरा आयोजन डीएलएफ मॉल और मल्टी लेवल कार पार्किंग के बीच होगा।
विज्ञापन


यहां दो स्टेज बनाए जाएंगे। पहले स्टेज पर जुंबा, भांगड़ा और अन्य प्रस्तुतियां होंगी। वहीं दूसरे स्टेज पर योग और ध्यान सहित कई अन्य प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा रास्तों पर क्रियेटिव जोन, स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां, स्पोर्ट्स जोन और सेल्फी जोन आदि होंगे। यहां वाहनों के लिए रास्ता बंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-18 में तीन महीने आयोजन के बाद सेक्टर-74, 75, 76, 77, 78 व आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों के लिए भी इसका आयोजन किया जाएगा। यहां से जिस क्षेत्र से डिमांड आएगी। वहां इसका आयोजन किया जाएगा।

राहगीरी के दौरान ऐसा होगा रूट प्लान
- सुबह 7 से 11 बजे तक सेक्टर-18 एचडीएफसी बैंक तिराहे से डीएलएफ व रेडिसन नलकूप तिराहे तक जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। सिर्फ पैदल आवागमन किया जा सकेगा।
- मल्टी लेवल कार पार्किंग से एचडीएफसी बैंक तिराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
- राहगीरी में भागीदारी करने वाले लोग अपने वाहनों को मल्टी लेवल कार पार्किंग में निशुल्क पार्क कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed