{"_id":"663433e5096f89d4480a8a26","slug":"noida-attempt-to-burn-tenant-s-family-alive-landlord-sets-fire-to-room-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास... मकान मालिक ने कमरे में लगा दी आग, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास... मकान मालिक ने कमरे में लगा दी आग, तीन झुलसे
Fri, 03 May 2024 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 06:17 AM IST
सार
आरोप है कि मकान मालिक ने छत पर किरायेदार को शराब पिलाने के बाद नीचे बने कमरे में आग लगा दी। उस वक्त किरायेदार की पत्नी दो बच्चों के साथ सो रही थी।
विज्ञापन
कमरे में आग लगाने से झुलसा बच्चा और महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में मकान मालिक ने किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आरोप है कि मकान मालिक ने छत पर किरायेदार को शराब पिलाने के बाद नीचे बने कमरे में आग लगा दी। उस वक्त किरायेदार की पत्नी दो बच्चों के साथ सो रही थी।
विज्ञापन
आग से महिला और दोनों बच्चे झुलस गए। तीनों दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से कानपुर निवासी युवक निजी कंपनी में काम करता है। वह पत्नी व दो बच्चों के साथ गेझा गांव में किराये पर रहता है। आरोप है कि 26 अप्रैल को युवक की पत्नी और दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे तभी मकान मालिक मेद सिंह आया।
विज्ञापन
पति को शराब पिलाने के बाद उसने उसने गंदी नियत से महिला से दरवाजा खोलने के लिए कहा। महिला के दरवाजा नहीं खोलने पर मकान मालिक ने ज्वलनशील पदार्थ कमरे में फेंककर आग लगा दी। इसमें महिला और उनके दोनों बच्चे झुलस गए।
विज्ञापन
आननफानन में किसी तरह महिला दोनों बच्चों को लेकर कमरे से बाहर निकली। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि महिला 15 फीसदी जली है। जबकि दोनों बच्चों के फेफड़ों में धुआं भर गया था।
पुलिस ने किया घटना को दबाने का प्रयास
इस मामले में पुलिस पर घटना को दबाने का प्रयास करने के आरोप लगे हैं। बृहस्पतिवार देर शाम मामले के उजागर होने पर पुलिस ने चुप्पी साध ली। हालांकि बाद में मीडिया को इसकी जानकारी दी गई।
नशे में रातभर छत पर पड़ा रहा पति
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मकान मालिक महिला पर गंदी नियत रखता था। इसी चक्कर में उसने 26 अप्रैल की रात को पति को छत पर ले जाकर शराब पिलाई थी। शराब के नशे में मकान मालिक नीचे पहुंचा। उसने किरायेदार की पत्नी से दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा नहीं खोलने पर उसने कमरे में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। वहीं महिला का पति शराब पीकर पूरी रात छत पर पड़ा रहा। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की।