फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NOIDA air was worst in NCR

एनसीआर में नोएडा की आबोहवा सबसे खराब, अगले तीन दिन सुधार की उम्मीद नहीं

Sun, 20 Jan 2019 05:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
NOIDA air was worst in NCR
प्रदूषण - फोटो : self

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सबसे खराब आबोहवा नोएडा की रही। एनसीआर के सभी शहरों में सिर्फ नोएडा की वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर रहा। दिल्ली समेत दूसरे शहरों की आबोहवा बेहद खराब आंकी गई। सफर का कहना है कि अगले तीन दिनों तक वायु की गुणवत्ता कमोवेश स्थिर रहेगी।  

विज्ञापन

    
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक, नोएडा का सूचकांक गंभीर स्तर पर 403 था। इसके बाद 381 अंकों के साथ ग्रेटर नोएडा दूसरे नंबर पर रहा। सबसे बेहतर आबोहवा गाजियाबाद की रही। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 313 था। दिल्ली, गुरुग्राम व फरीदाबाद का सूचकांक 378, 368, 355 था। नोएडा के अलावा सभी शहरों का सूचकांक बेहद खराब स्तर पर था।      
विज्ञापन


उधर, सफर का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। इससे प्रदूषण में कोई कमी आने की संभावना नहीं है। अगले तीन दिन तक दिल्ली समेत एनसीआर के दूसरे शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्तर पर रहेगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

  
सफर विशेषज्ञों की आम लोगों को सलाह है कि जिस तरह के वायु की गुणवत्ता है उसमें सुबह व सूर्यास्त के बाद अपनी खुले में ज्यादा देर तक काम न करें। मार्निंग वॉक का समय कर करें। इस दौरान दौड़ने से बचें। महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों का खुले में ज्यादा देर रहना नुकसानदेह है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed