फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown 4.0 Guidelines in Noida News in Hindi: Noida administration issues guidelines for city know what will open and what to remain close

Noida Lockdown 4.0 Guidelines: नोएडा में लॉकडाउन के चौथे चरण के दिशा-निर्देश जारी, जानिए क्या रहेगा बंद और क्या खुलेगा

Wed, 20 May 2020 04:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 May 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 4.0 Guidelines in Noida News in Hindi: Noida administration issues guidelines for city know what will open and what to remain close
नोएडा लॉकडाउन दिशा-निर्देश - फोटो : अमर उजाला
नोएडा प्रशासन ने बुधवार सुबह शहर के लिए चौथे चरण के लॉकडाउन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बहुत कुछ है जो पहले जैसा ही रहने वाला है। वहीं कई ऐसे क्षेत्र हैं जहांं ढील भी दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन



जानिए क्या हैं नियम
  • दिल्ली से सटी नोएडा की सीमाएं अब भी बंद रहेंगी। इसका मतलब है कि अब भी यात्री वाहन और बसों का अंतरराज्यीय आवागमन नहीं होगा। यानी दिल्ली-नोएडा के बीच अब भी आवागमन बंद रहेगा। गाइडलाइन में कहा गया है कि इसके लिए राज्य सरकार अलग से निर्देश जारी करेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गौतमबुद्ध नगर में जो भी क्षेत्र कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं उन सब जगहों पर सभी तरह के उद्योग चलेंगे।
  • शहरी इलाके में कोई साप्ताहिक बाजार नहीं लगेंगे।
  • मार्केट में दुकानें 50-50 फीसदी के आधार पर खुलेंगी, यानी आधी दुकानें एक दिन और आधी दुकानें अगले दिन।
  • सभी दुकानों को ऐसे समय बंद करना होगा ताकि हर व्यक्ति सात बजे तक अपने घर पहुंच जाए।
  • शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक घरों से कोई नहीं निकल सकता।
  • मिठाई की दुकानें खोलने की अनुमति।
  • बरातघर खुलेंगे, लेकिन शादी समारोह के लिए प्रशासन से इजाजत लेनी पड़ेगी, इस समारोह में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाएंगे।
  • रेहड़ी पटरी वाले दुकानें लगा सकेंगे।
  • कार में ड्राइवर के अलावा दो लोग और बाइक पर सिर्फ एक शख्स ही बैठ सकता है। बाइक पर पीछे एक महिला बैठ सकती है, लेकिन हेलमेट पहनना जरूरी होगा।
  • ऑटो में चालक के अलावा दो सवारियां बैठ सकेंगी।
  • प्रिंटिंग प्रेस और ड्राईक्लीन की दुकानें खुलेंगी।
  • पार्क सुबह 7 से 10 बजे और शाम को 4 से 7 बजे के बीच खुलेंगे।
  • मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, बाजार में बिना मास्क सामान नहीं दिया जाएगा।
  • अंतिम संस्कार में भी 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
  • कैब चलेंगी लेकिन दिल्ली-नोएडा के बीच अब भी सफर नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed