फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nodal Centre of Excellence to be set up at IIT to promote steel research and innovation

Delhi NCR News: स्टील शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी में नोडल एक्सीलेंस सेंटर होगा स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
-स्टील निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में होगा काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
स्टील संरचनात्मक में शोध, डिजाइन नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी दिल्ली में नोडल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होगा। इस संबंध में आईआईटी दिल्ली और जिंदल स्टील के बीच समझौता ज्ञापन हुआ है। प्रमुख आईआईटी संस्थानों को आपस में जोड़कर स्टील निर्माण के लिए समन्वित राष्ट्रीय इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। यह केंद्र आधुनिक डिजाइन विधियों, बहु-आपदा सहनशील निर्माण पर केंद्रित होगा। जिसमें उच्च क्षमता स्टील पर विशेष बल दिया जा सके।

केंद्र निर्माण क्षेत्र में संरचनात्मक स्टील के व्यापक उपयोग से अधिक टिकाऊ भवन निर्माण, लागत में कमी और पूरे भारत में अवसंरचना की आपूर्ति सुनिश्चित की दिशा में काम करेगा। केंद्र अनुसंधान, डिजाइन, फैब्रिकेशन और निर्माण को जोड़ने वाले एक मंच के रूप में कार्य करेगा। यह आवास, पुल, ऊंची इमारतों और औद्योगिक संरचनाओं में उच्च-क्षमता संरचनात्मक स्टील के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा। केंद्र कोड, मानक एवं डिजाइन कार्यप्रणालियों के आधुनिकीकरण, कार्बन फुट प्रिंट में कमी को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने कहा कि इस नोडल केंद्र की स्थापना के लिए जिंदल स्टील के साथ साझेदारी की है। यह केंद्र विशेष रूप से उच्च-क्षमता अनुप्रयोगों के संदर्भ में संरचनात्मक स्टील अनुसंधान को शैक्षणिक गंभीरता एवं निरंतरता प्रदान करेगा। भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप डिजाइन कार्यप्रणालियों एवं निष्पादन ढांचों की व्यवस्थित समीक्षा की आवश्यकता की पहचान की है। इस साझेदारी के माध्यम से आईआईटी दिल्ली ज्ञान का सृजन और संदर्भ सामग्री विकसित करेगा। इंजीनियरिंग समुदाय के लिए क्षमता निर्माण में सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed