फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No toilet in hospital for doctors.

अस्पताल में डॉक्टरों के लिए ही नहीं है शौचालय

Fri, 02 Oct 2015 11:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 02 Oct 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
No toilet in hospital for doctors.

जिले के सबसे बड़े सिविल अस्पताल में मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए शौचालय ही नहीं है। मरीज और तीमारदारों के लिए जो शौचालय बनाए गए हैं उनकी हालत भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन


दो सौ बेड वाले सिविल अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए करीब सवा सौ लोगों का स्टाफ तैनात है। इनमें 13 लेडी डॉक्टर सहित 32 डॉक्टर हैं।

23 नर्स के अलावा करीब 50 महिला-पुरुषों का पैरामेडिकल स्टाफ है। बाकी कर्मचारी अन्य कार्यों में लगे हैं। ओपीडी में डॉक्टरों के चैंबर बनाए गए हैं इसी तरह सभी वार्डों में भी डॉक्टर के लिए चैंबर हैं लेकिन इनमें से किसी में भी शौचालय की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


हां तीसरे तल पर प्रशासनिक ब्लॉक में एक शौचालय बनाया गया है, लेकिन इसका इस्तेमाल पीएमओ और उनके कार्यालय में काम करने वाला स्टाफ ही करता है।

भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर न तो डॉक्टरों के लिए और न ही नर्सों के लिए शौचालय की सुविधा है। उधर, अस्पताल में मरीज और उनके तीमारदारों के लिए शौचालय बनाए गए हैं लेकिन इनमें न तो सफाई रहती है और न ही सुरक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय तल स्थित सर्जरी वार्ड के शौचालयों में दरवाजे टूटे हुए हैं। यूरिनल भी गंदा पड़ा रहता है। प्रथम तल पर जच्चा बच्चा वार्ड के शौचालय का भी हाल बुरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed