{"_id":"6af889e3c0f56c753d0df980","slug":"no-respite-from-pollution-in-sight-air-quality-to-remain-very-poor-for-six-days-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163343-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रदूषण से राहत के आसार नहीं, छह दिन हवा रहेगी बेहद खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रदूषण से राहत के आसार नहीं, छह दिन हवा रहेगी बेहद खराब
विज्ञापन
367 दर्ज हुआ औसत एक्यूआई, हवा की रफ्तार बढ़ने के बावजूद प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम अनुकूल नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है। शनिवार शाम दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रह सकती है।
रविवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जबकि सुबह कई इलाकों में हल्की धुंध या कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर में उत्तर दिशा से हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। शाम को इसकी गति कम हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदूषकों के फैलाव के लिए अधिकतम मिश्रण ऊंचाई 1500 मीटर रहने के आसार हैं, जो शनिवार के अनुमान से कम है। इससे प्रदूषण का प्रभाव बना रह सकता है। सोमवार को हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तापमान में भी मामूली गिरावट संभव है। हालांकि, हवा चलने के बावजूद प्रदूषण से बड़ी राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।