फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no reservation in trains for up east.

त्योहारों से पहले ही ट्रेनें हुईं फुल

Wed, 27 Aug 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Aug 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
no reservation in trains for up east.

त्योहारों को लेकर पूर्वांचल की तरफ जाने वाली प्रमुख ट्रेनें अभी से फुल हो गई है। दशहरा और दीपावली जिस दिन है उसके एक सप्ताह पहले तक टिकट उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन


60 दिन पहले जैसे ही टिकट की बुकिंग शुरू होती है, 5-7 मिनट के भीतर सभी ट्रेन फुल हो जाती है। ऑनलाइन टिकट बुक कराना तो बेहद कठिन है।

रोजाना जाम में फंसने वालों के लिए अच्छी खबर
विज्ञापन


23 नवंबर को दीपावली है और 29-30 नवंबर को छठ महोत्सव, लेकिन अगर आप इन दोनों तारीखों के एक सप्ताह पहले पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेन में टिकट चाह रहे हैं तो वेटिंग टिकट के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 अक्तूबर को दशहरा है, लिहाजा बंगाल की तरफ जाने वाली ज्यादातर ट्रेन फुल है। स्लीपर क्लास के साथ वातानुकूलित कोच में भी जगह नहीं है।

रेलवे स्टेशनों की टिकट खिड़की की बात करें तो आधी रात से त्योहारों में घर जाने वाले लाइन में लग जा रहे हैं। सुबह आठ बजे जब टिकट काउंटर पर टिकट मिलना शुरू हाता है तो अधिकांश को मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है।

स्पेशल ट्रेन या तत्काल टिकट पर भरोसा
दशहरा या दिवाली में अगर आप घर जाने की सोच रहे हैं तो आपको स्पेशल ट्रेन की घोषणा का इंतजार करना होगा। क्योंकि पूर्वांचल की तरफ जाने वाली न तो सप्तक्रांति ट्रेन में टिकट मिल रहा है और न ही वैशाली, शहीद, सत्याग्रह, राजधानी, पूर्वा, संपूर्ण क्रांति, श्रमजीवी, मगध, गरीबरथ, गोरखधाम, जनसंपर्क या कोई और ट्रेन में ही। ऐसे में अब तत्काल टिकट ही विकल्प बचा है।


कोटे के भरोसे हैं कुछ लोग
टिकट काउंटर से लौटने वाले कई लोग सांसद या अन्य कोटे के भी भरोसे हैं। लिहाजा अभी से ही अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों के घर का भी चक्कर काटने लगे हैं। बता दें कि आरक्षित श्रेणी की कोच में सांसदों का भी कोटा है। लेटर पैड पर टिकट का ब्यौरा लिखकर मंत्रालय में भेजने से कई  वेटिंग टिकट कंफर्म भी हो जाता है।

जम्मू जाने वाली ट्रेन में भी टिकट नहीं
नवरात्र के दौरान जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेन भी खचाखच भरी हुई है। ऐसे में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना भी मुश्किल है। श्रीशक्ति, झेलम, जम्मू मेल, शालीमार एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन अभी से ही फुल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed