{"_id":"5d4361038ebc3e6ce559c9d4","slug":"no-rain-in-delhi-ncr-one-august-hottest-day-in-last-four-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवालों से रूठा मानसून, गर्मी ने छुड़ाए पसीने, आज और कल बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवालों से रूठा मानसून, गर्मी ने छुड़ाए पसीने, आज और कल बारिश की संभावना
Fri, 02 Aug 2019 03:30 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 02 Aug 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्लीवालों से मानसून मानों रूठ सा गया है। बादलों का उमड़ना-घुमड़ना तो जारी है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ठंडी फुहारों वाले इस मौसम में बृहस्पतिवार को गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए।
आलम यह था कि बीते कुछ वर्षों में एक अगस्त सबसे अधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वहीं अधिकतम आर्द्रता 88 फीसदी रिकॉर्ड की गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट होगी।
विज्ञापन
दिल्ली में मानसून के मौसम में बारिश नहीं हो रही है, जिससे उमस का स्तर बढ़ा हुआ है। दिल्ली में अब तक 71.5 फीसदी कम बारिश हुई है। आसमान में घने बादल आते हैं, लेकिन बारिश का इंतजार खत्म नहीं होता है। बीते दो दिनों से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विभाग ने दो व तीन अगस्त को हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद जताई है।

चार वर्षों में एक अगस्त का तापमान
वर्ष तापमान
2018 33.0
2017 31.0
2016 31.0
2015 32.0
नोट :- यह अधिकतम तापमान है और डिग्री सेल्सियस में दिया गया है।
2018 33.0
2017 31.0
2016 31.0
2015 32.0
नोट :- यह अधिकतम तापमान है और डिग्री सेल्सियस में दिया गया है।