फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no one intrested in Prepaid electricity meter

नहीं दिख रहा बिजली के प्रीपेड मीटर को लेकर रुझान

Mon, 25 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 25 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
no one intrested in Prepaid electricity meter

बिजली निगम की ओर से 11 जनवरी से शुरू किए गए प्रीपेड मीटर नहीं बिक रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक महज दो आवेदन ही मिले हैं। वहीं उपभोक्तओं के अनुसार मीटर के दाम काफी ज्यादा हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि सिंगल फेज प्री पेड मीटर 6,251 रुपये का है और थ्री फेज मीटर की कीमत 11,658 रुपये है। इसके अलावा फिक्स चार्ज, सिस्टम लोडिंग चार्ज और प्रोसेस शुल्क भी देना होगा। राष्ट्रीय अवकाश के दिन अलावा किसी भी दिन यदि रिचार्ज खत्म हो जाता है तो मीटर बंद हो जाएगा और घर की बिजली गुल हो जाएगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अवकाश में भी अगले दिन सुबह 11 बजे से पहले रिचार्ज कराना अनिवार्य है, नहीं तो मीटर अपने आप बंद हो जाएगा। सेक्टर 20 निवासी आरके गुप्ता का कहना है कि इसमें संशोधन जरूरी है। मीटर महंगे हैं। यदि किस्तों में दिया जाएं तो इसे खरीदा जा सकता है। रिचार्ज खत्म होने पर तुरंत मीटर बंद होने के स्थान पर एक से दो दिन का समय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-12 निवासी पवन का कहना है कि ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा दी जानी चाहिए। रिचार्ज खत्म होने पर जरूरी नहीं है कि रिचार्ज कराने के लिए व्यक्ति के पास बिजली के दफ्तर जाने का समय हो। बिजली बिल जमा करने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल करते हैं। वहीं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल का कहना है कि मेरठ मुख्यालय से प्रीपेड मीटर को लेकर जिस तरह के दिशा निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed