फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No one asks to kejriwal about return of AAP's name

सबकुछ ले लो, पर केजरीवाल से ये कोई नहीं मांग सकता

Thu, 09 Apr 2015 04:21 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
No one asks to kejriwal about return of AAP's name

इन दिनों दिल्ली में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरकार चला रही आम आदमी पार्टी अजीबो-गरीब समस्याएं झेल रही है। चौंकाने की बात ये है कि ये समस्याएं पार्टी के ही लोग खड़ी कर रहे हैं।

विज्ञापन


पहले पार्टी के गठन में प्रमुख सहयोगी व मुखर नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मतभेद हुआ। उसके बाद एक-एक कर के पार्टी दो खेमें में बंट गई।
विज्ञापन


लेकिन अब जो नई समस्या है, वो इन सबसे इतर और विकट है। दरअसल, पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह को देखते हुए पार्टी को लेकर लोगों के मन जो छवि थी वो बिगड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और खड़ी हो गई विकट समस्या

No one asks to kejriwal about return of AAP's name

दरअसल, आम आदमी पार्टी गठन ही जनता के सहयोग से हुआ था। साथ ही एक राजनीतिक पार्टी के गठन के वक्त पड़ने वाली तमाम आवश्यकताओं के लिए भी सहयोगियों ने ही काम किया था, जैसे लोगो डिजाइन, हेल्पलाइन के प्रस्ताव आदि।

इसके अलावा जो सबसे प्रमुख बात है वो ये कि चुनाव लड़ने से लेकर तमाम आर्थिक जरूरतों के लिए आप अपने चंदे व दानकर्ताओं पर निर्भर रहती है। अब दुविधा ये है कि हाल दिनों में कुछ सहयोगी व दानकर्ता पार्टी से नाराज हो गए हैं।

ऐसे वे अपनी वे चीजें वापस मांग रहे हैं, जो उन्होंने पार्टी को दान की थी। हाल ही एक समर्थक ने अपनी कार मांग ली, तो एक ने वो डिजाइन, जो उसने आप के लोगो के लिए बनाई थी।

पर ये केजरीवाल से कोई नहीं मांग सकता

No one asks to kejriwal about return of AAP's name

बहुत मुमकिन है कि वर्तमान चल रहे ट्रेंड में कई अन्य लोग आप से नाराज होकर तमाम चीजें लौटाने की मांग करें। इसमें आप के देश में फैले कई दफ्तर, पार्टी की टोपी ‌डिजाइन आदि।

लेकिन इस स्थिति में एक ऐसी चीज है, जो केजरीवाल से कोई नहीं मांग सकता है, और वो चीज है आम आदमी पार्टी का नाम। क्योंकि आम आदमी पार्टी को उसका नाम खुद अरविंद केजरीवाल ने दिया है।

इसलिए कोई शख्स इस नाम पर अपना अधिकार नहीं जमा सकता। न ही इसे लौटाने की मांग कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed