फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no evidence of rape with women in primary test says doctor jewar gangrape case

जेवरकांड: SSP ने कहा- प्राथमिक जांच में महिलाओं से गैंगरेप की पुष्टि नहीं

Sat, 27 May 2017 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 27 May 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
no evidence of rape with women in primary test says doctor jewar gangrape case
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला

जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर हुई हैवानियत में एसएसपी लव कुमार और सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने शुक्रवार को ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। दोनों अधिकारियों ने पीड़िताओं की प्राथमिक मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं होने का दावा किया है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि स्लाइड आदि जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही रेप के बारे में साफ तौर पर कोई जानकारी दी जा सकती है।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने जताई थी रिपोर्ट से छेड़छाड़ की आशंका

no evidence of rape with women in primary test says doctor jewar gangrape case
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने पुरानी रंजिश में कुछ लोगों के नाम लिए थे। उनके संबंध में भी सर्विलांस, फोन रिकॉर्ड, पूछताछ आदि से पड़ताल की जा रही है। पीड़िताओं के पुरानी रंजिश वाले बयान से पलटने की जानकारी मिली है, लेकिन इस संबंध में अधिकारिक रुप से पीड़ितों को कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

no evidence of rape with women in primary test says doctor jewar gangrape case
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवार से पुलिस बदमाशों के हुलिया, बोल चाल, पहनावे आदि के संबंध में बात कर विशेषज्ञ टीम की मदद से स्कैच भी तैयार कराए जा रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिले की फोरेंसिक, साइबर क्राइम, विभिन्न थानों की टीम, एंटी एक्सटोर्शन टीम के अलावा अन्य जिलों की विशेष टीम भी पड़ताल कर रहीं हैं। अब तक की जांच में पता चल रहा है कि वारदात में प्रोफेशन बदमाश शामिल हैं।

विज्ञापन

no evidence of rape with women in primary test says doctor jewar gangrape case
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला

सीएमओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वारदात में जान गंवाने वाले 40 वर्षीय पुरुष की मौत 12 बोर की गोली लगने से हुई है। उसके शरीर से गोली के छर्रे भी मिले हैं। दो महिलाओं के हाथ में खरोंच के निशान मिले हैं। ये निशान रस्सी आदि से बांधने के कारण हो सकते हैं। महिला के कपड़े आदि से कोई सीमेन आदि प्राथमिक पड़ताल में नहीं मिला। न ही प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट आदि के निशान हैं।

no evidence of rape with women in primary test says doctor jewar gangrape case
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला

सीएमओ की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने बताया कि फिलहाल स्लाइड आदि जांच के लिए लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजी गईं हैं। उनमें अगर सीमने आदि की पुष्टि होती है, तो डीएनए जांच भी कराया जा सकता है।

no evidence of rape with women in primary test says doctor jewar gangrape case
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार की तरफ से आशंका भी जताई गई थी कि रिपोर्ट में छेड़छाड़ हो सकती है। उसके बाद राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर जिला अस्पताल में भी आए थे, ताकि निष्पक्ष जांच हो। वहीं, अस्पताल में आई परिवार की महिला सदस्य ने मेडिकल जांच के दौरान बताया कि पीड़िता नहाकर आई है। ऐसे में कुछ सुबूत पानी से धुल भी गए हैं।

no evidence of rape with women in primary test says doctor jewar gangrape case
Jewar gangrape

इसलिए अब लैब की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इसमें करीब 15 दिन से ज्यादा का समय लग सकता है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पीड़ित के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिए गए हैं। उसी रिपोर्ट के आधार के बाद कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed