{"_id":"5c4a508dbdec2232285aff94","slug":"no-entry-for-heavy-vehicles-in-delhi-from-today-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम से दिल्ली में भारी वाहनों की नो एंट्री, नोएडा से ही वापस लौटा दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम से दिल्ली में भारी वाहनों की नो एंट्री, नोएडा से ही वापस लौटा दिया जाएगा
Fri, 25 Jan 2019 05:25 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 25 Jan 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी वाहन शुक्रवार को नोएडा के रास्ते दिल्ली जाने से बचें तो बेहतर है। गणतंत्र दिवस परेड को देखते हुए दिल्ली में भारी वाहनों की नो एंट्री शाम 4 बजे से लागू कर दी जाएगी। नोएडा से ही भारी वाहनों को वापस लौटा दिया जाएगा। शनिवार दोपहर एक बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को डीएनडी, ओखला बैराज, झुंडपुरा व चिल्ला रेगुलेटर के रास्ते दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश शाम 4 बजे से रोक दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस के आयोजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस की तरह से इस संबंध में पहले ही सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एनएच-24 के रास्ते नोएडा होकर दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों की भीड़ नोएडा में जाम जैसे हालात पैदा कर सकती है। एक्सप्रेसवे से आने वाले भारी वाहनों को महामाया फ्लाईओवर और गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मॉडल टाउन पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन