Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No action taken on the leaning building despite complaints; AAP targets BJP government

Delhi NCR News: शिकायत के बावजूद झुकी इमारत पर कार्रवाई नहीं, आप ने भाजपा सरकार को घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
-सौरव भारद्वाज बोले, जर्जर इमारतों की शिकायतों पर एमसीडी और पुलिस नहीं करती कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में इमारतें गिरने की घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार और एमसीडी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चार मंजिला एक इमारत का वीडियो साझा कर दावा किया कि इमारत लगातार आगे की तरफ झुक रही है और उसकी दीवारों में दरारें बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एमसीडी और दिल्ली पुलिस से की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में खतरनाक इमारतों की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। आरोप है कि एमसीडी और पुलिस के अधिकारी ऐसी इमारतों के मालिकों से रिश्वत वसूलते हैं और इस रकम का हिस्सा ऊपर तक पहुंचता है। इसी कारण जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने सत्य निकेतन में पीजी और पहाड़गंज व शाहदरा में इमारत गिरने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी मामले में संबंधित अधिकारी गिरफ्तार नहीं हुए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संबंधित इमारत की शिकायत एमसीडी आयुक्त संजीव खेरवार, दक्षिण जोन के अधिकारियों और बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों के अलावा पुलिस से भी की गई है। भारद्वाज ने उपराज्यपाल, एमसीडी और दिल्ली पुलिस आयुक्त से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि वीडियो साझा करने का मकसद शिकायत को सार्वजनिक रिकॉर्ड पर लाना है, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही तय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed