फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nizamuddin tablighi markaz all foreign depositors were given notice of 41.1 CRPC

दिल्ली अपराध शाखा ने 850 जमातियों को 41.1 सीआरपीसी के तहत भेजा नोटिस, जांच में शामिल होना ही होगा

Fri, 22 May 2020 01:00 PM IST
Kuldeep Singh पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 22 May 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
nizamuddin tablighi markaz all foreign depositors were given notice of 41.1 CRPC
निजामुद्दीन मरकज तब्लीगी जमात सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में आए विदेशी जमातियों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। अपराध शाखा ने सभी 850 विदेशी जमातियों को 41.1 सीआरपीसी के तहत नोटिस दिया है। अपराध शाखा को जब भी विदेशी जमातियों से पूछताछ करनी होगी तो उन्हें पूछताछ में शामिल होना होगा। दूसरी तरफ तब्लीगी मरकज के मौलाना मोहम्मद साद अभी भी जामिया नगर के जाकिर नगर में अपने रिश्तेदार के यहां परिवार सहित रह रहे हैं। अपराध शाखा ने उन ट्रेवल एजेंटों से पूछताछ की है जिन्होंने विदेशी जमातियों को भारत आने में उनकी सहायता की थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने काफी ट्रेवल एजेंटों से पूछताछ की
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने तब्लीगी मरकज में आए सभी 850 विदेशी जमातियों से पूछताछ हो गई है। इनके कागजात जब्त कर लिए गए हैं। इसके बाद अब अपराध शाखा ने सभी विदेशी जमातियों को 41.1 सीआरपीसी की नोटिस दिया है। इसके तहत अब विदेशी पाबंद हो गए हैं कि जब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा तो उन्हें आना होगा, या फिर उन्हें कोर्ट में बुलाया जाएगा तो उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा।
विज्ञापन


हालांकि अभी किसी भी विदेशी जमाती को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दूसरा नोटिस देने के बाद माना जा रहा है कि अपराध शाखा किसी को गिरफ्तार नहीं करेगी। अब पुलिस की जांच गृहमंत्रालय के आदेश पर भी टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना साद अभी भी जाकिर नगर में रह रहा है
किसी भी विदेशी जमाती को कोविड सेंटरों से छोडऩे का बृहस्पतिवार तक आदेश नहीं हुआ था। सभी विदेशी जमाती दिल्ली में बनाए गए विभिन्न सेंटरों में करीब दो महीने से रह रहे हैं। दूसरी तरफ तब्लीगी मरकज के मौलाना मोहम्मद साद अभी भी जामिया नगर के जाकिर नगर में रह रहे हैं। अपराध शाखा के अधिकारी बहुत ही विश्वास से कह रहे हैं कि मौलाना साद जाकिर नगर में ही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि वह इतने विश्वास से किस आधार पर बता रहे है।


मौलाना साद अपनी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट अभी तक अपराध शाखा को नहीं सौंपी गई है। मौलाना साद के वकीलों ने दावा किया था कि मौलाना साद ने प्राइवेट लैब से कोरोना टेस्ट कराया था और उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed