फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nizamuddin Ghaziabad EMU derailed near Shivaji Bridge in Delhi

Train Derail: दिल्ली के शिवाजी ब्रिज के पास निजामुद्दीन-गाजियाबाद ईएमयू का एक कोच डिरेल, जांच समिति का हुआ गठन

Thu, 12 Jun 2025 06:13 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Jun 2025 06:13 PM IST
सार

यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर तिलक ब्रिज होते शिवाजी ब्रिज जा रही थी। रास्ते में दोपहर 4.10 बजे ट्रेन पटरी से उतर गई। सूचना पर रेलवे के कर्मचारी आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे। 
 

विज्ञापन
Nizamuddin Ghaziabad EMU derailed near Shivaji Bridge in Delhi
निजामुद्दीन-गाजियाबाद ईएमयू डिरेल - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में गुरुवार दोपहर को एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। यहां शिवाजी ब्रिज के पास हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद जाने वाली (64419- ईएमयू) ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया। हादसे के बाद ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा है।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुताबिक, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर तिलक ब्रिज होते हुए शिवाजी ब्रिज जा रही थी। रास्ते में दोपहर 4.10 बजे ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया। सूचना पर रेलवे के कर्मचारी आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन

यह बोले अधिकारी
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, निजामुद्दीन से गाजियाबाद जा रही इस मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (एमईएमयू) ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया। फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति बनाई गई है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed