फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nitin Gadkari will give Fund For Ayodhyal Rs 7195 crore

अयोध्या में 7195 करोड़ रुपये की परियोजना का अधारशिला रखेंगे गडकरी 

Fri, 08 Feb 2019 06:57 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 08 Feb 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari will give Fund For Ayodhyal Rs 7195 crore
नितिन गडकरी
केन्द्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को अयोध्या में 7195 करोड़ रुपये की 632 किलोमीटर लंबी पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार इन परियोजनाओं में 55 करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग के अयोध्या सेक्शन का सौन्दर्यकरण, 1081 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्यावाराणसी राजमार्ग के अयोध्या-अकबरपुर सेक्शन को चार लेन का बनाना, 1289 करोड़ रुपये की लागत से 46 किलोमीटर का चार लेन का अयोध्या रिंग रोड़ निर्माण 478 करोड़ रुपये की लागत से राम वनगमन मार्ग के 44 किलोमीटर के मोहनगंज-श्रींगवेरपुर का निर्माण, 896 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के 91 किलोमीटर के बीकापुर-रूदौली-मुरतिहनघाट का निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन


राम वनगमन मार्ग परियोजना अयोध्या से चित्रकूट तक 262 किलोमीटर का है और इसे 2020 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। अयोध्या का 84 कोसी परिक्रमा मार्ग 275 किलोमीटर लंबी परियोजना है, जिसकी अनुमानित लागत 2750 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं के बन जाने से अयोध्या से चित्रकूट और अंबेडकर नगर सीधे जुड़ जाएंगे। 84 कोसी मार्ग अयोध्या के आसपास तीर्थयात्रियों की आवाजाही में सहायता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या रिंग रोड से शहर में यातायात भीड़भाड़ कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। परियोजनाएं तीर्थ यात्रा में भी सहायक होंगी और अयोध्या तथा वाराणसी क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन देंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। गडकरी शुक्रवार को ही प्रयागराज भी जाएंगे जहां फरक्का और पटना के बीच गंगा नदी पर राष्ट्रीय जल मार्ग-1 के नदी सूचना प्रणाली के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे और फरक्का में नये नेवीगेशन लॉक का शुभारंभ करेंगे। इससे गंगा नदी में हिल्सा मछली प्रजनन में मदद मिलेगी और नदी की पारिस्थितिकी प्रणाली को संरक्षित रखने में सहायता मिलेगी। --शिशिर चौरसिया--

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed