फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nitin gadkari inspected nh-8

गाड़ी से उतरे भी नहीं, ये कैसा निरीक्षण है गडकरी जी?

Fri, 25 Jul 2014 07:41 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
Nitin gadkari inspected nh-8

केंद्रीय सड़क परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने शुक्रवार को

विज्ञापन
राजीव चौक से हीरो होंडा चौक होते हुए मानेसर तक राष्ट्रीय राजमार्ग आठ का निरीक्षण किया।

उनके साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा केंद्रीय सड़क परिवहन और जहाजरानी राज्यमंत्री कृष्णपाल गूजर भी थे।

इस मौके पर गडकरी ने एनएच आठ के इस हिस्से की दशा पर चिंता जाहिर की। इस मौके पर दशा सुधारने के कई निर्णय लिए गए।

ल‌िए गए चार महत्त्वपूर्ण निर्णय

Nitin gadkari inspected nh-8

निरीक्षण के तुरंत बाद ही गडकरी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके जाने बादं श्री गूजर व राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चार महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इससे पहले तीनों केंद्रीय मंत्रियों का राजीव चौक पर उपायुक्त शेखर विद्यार्थी तथा नगर निगम आयुक्त डॉक्टर प्रवीण कुमार ने स्वागत किया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा तथा पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक विनोद कौशिक, भाजपा नेता जीएल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजपाल तंवर भी मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लिए गए निर्णय

Nitin gadkari inspected nh-8

एक--पिंक सिटी एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से जयपुर तक जितने भी काम प्रगति पर हैं उन्हें जून 15 तक पूरा करना,  हरियाणा के हिस्से में आने वाले फ्लाइओवर अथवा अंडरपास का निर्माण, एचएच के कारण बटे गांवों के बीच रास्ता कायम करना आदि।

दो--गुड़गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिगनेचर टॉवर, इफ्को चौक तथा राजीव गांधी चौक पर अंडरपास का न‌िर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा कराया जाए और इसपर पैसा गुड़गांव नगर निगम खर्च करे। इसके बाद तीनों चौराहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन

हीरो होंडा चौक पर जल्द बनेगा फ्लाईओवर

Nitin gadkari inspected nh-8

तीन--स्थानीय हीरो होंडा चौक पर फ्लाइओवर बनाया जाए। इसका 75 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार तथा 25 प्रतिशत हरियाणा सरकार वहन करेगी। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।

चार--कृष्णपाल गुर्जर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलकर प्रदेश सरकार के कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के निर्माण में दिक्कत करने वाली कंपनी का ठेका रद्द कर केंद्र सरकार को सौंप को कहा जाएगा। एनएचएआई इस कार्य को पूरा करवाने के लिए तैयार है। एनएचएआई कंपनी को केएमपी की लंबित अदायगियां भी अदा कर देगी।

गडकरी कुछ अधिक हड़बड़ी में थे

Nitin gadkari inspected nh-8

तीनों मंत्रियों ने गुड़गांव से राजीव चौक से मानेसर तक बिना कहीं रुके एनएच 8 का निरीक्षण किया। वे कारों से भी नहीं उतरे। मानेसर तक रॉंड लगाकर वापस दिल्ली चले गए। गडकरी कुछ अधिक हड़बड़ी में थे।

हाल में गुड़गांव के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गडकरी से मुलाकात कर एनएच 8 की दुर्दशा का जिक्र किया था।

इसके चौकड़ी करण और हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण के कार्य गति नहीं पकड़ने से इस मार्ग पर चलना दुश्वार हो गया है। पिक ऑवर में भयंकर जाम लगता है। इस चिट्ठी को लेकर ही यहां गडकरी आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed