फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nithari scandal stole all the goods from seal Pandhar kothi

निठारी कांड में सील पंधेर की कोठी से सारा सामान चोरी, लोग कहते हैं भूत बंगला

Tue, 25 Sep 2018 05:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 25 Sep 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
Nithari scandal stole all the goods from seal Pandhar kothi
निठारी कांड

देश को शर्मसार कर देने वाले निठारी कांड के मुख्य आरोपी मनिंदर पंधेर की सेक्टर-31 स्थित कोठी से धीरे-धीरे सारा सामान चोरी हो गया। एसी, टीवी, बाथ टब और झूमर से लेकर फर्नीचर तक गायब हैं। कोठी के फर्श और दीवारों पर पौधे व घास उग आई है। इससे घर के अंदर झाड़ियों व गंदगी का अंबार लगा है। भूत बंगले के नाम से पहचानी जाने वाली इस कोठी को कोर्ट ने सील किया हुआ है।

विज्ञापन


पड़ोसियों का कहना है कि शाम ढलने के बाद कई बार चोरी की वारदात हुई है। दरवाजे तक चोर ले गए हैं। शाम होते ही दीवार फांदकर कुछ लोग इसमें घुस जाते हैं और शराब पीते हैं। कोठी में खड़ी एक कार की हालत खस्ता है। कार पर जंग लग चुका है। सील होने के बाद से इस कोठी की सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में एक बार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वर्ष 2006 में सेक्टर-31 की डी-5 कोठी में नरकंकाल मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच के बाद बच्चों के यौन उत्पीड़न और उनकी हत्या के आरोप में कोठी के मालिक मनिंदर सिंह पंधेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed