{"_id":"8d89f2db0f2c7b1a9edf2e1f2f56e809","slug":"nithari-case-court-orders-filing-instructions-to-the-jail-superintendent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी कांड : जेल अधीक्षक को हाईकोर्ट आर्डर दाखिल करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निठारी कांड : जेल अधीक्षक को हाईकोर्ट आर्डर दाखिल करने के निर्देश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 03 Nov 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित निठारी कांड प्रकरण में सोमवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने जेल अधीक्षक एसपी यादव को निर्देश दिए हैं कि वह बुधवार को सुरेंद्र कोली की फांसी से संबंधित हाईकोर्ट के आदेश कोर्ट में पेश करें।
विज्ञापन
इससे पूर्व डासना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।
सीबीआई के स्पेशल लोक अभियोजक जेपी शर्मा के अनुसार जेल अधीक्षक एक अन्य मामले में पहले से ही कोर्ट आए हुए थे। इस पर न्यायाधीश ने उनसे पूछा कि कोली की फांसी से संबंधित इलाहाबाद हाईकोर्ट का कोई आदेश जेल प्रशासन को मिला है या नहीं।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि एक आदेश जेल को फैक्स द्वारा प्राप्त हुआ है। इस पर विशेष न्यायाधीश ने निर्देश दिए कि उक्त आदेश को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाए।
विज्ञापन
बता दें कि विगत दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए 24 नवंबर की तारीख नियत की थी।