एक बाप का महापाप: 9वीं की छात्रा बोली- पापा छह साल से कर रहे मेरे संग गंदा काम; मां की वजह से रही इतने दिन चुप
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पिता से परेशान होकर उसने दो नवंबर की रात अपनी मां को सारी बात बता दी। उसकी मां ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पालम इलाके में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां छात्रा को लेकर पालम थाने पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस से की।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता अपने परिवार के साथ पालम इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है। उसके पिता ई-रिक्शा चालक थे। उसकी मां घरों में साफ सफाई का काम करती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पिता पिछले छह साल से उनके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।
उसने आरोप लगाया कि मां के काम पर जाने और भाई के घर से बाहर जाने के बाद पिता घर पर आ जाते थे। उसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म करते थे। किसी को बताने पर वह उसकी हत्या करने की धमकी देते थे। इस वजह से मैं चुप रही।
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पिता से परेशान होकर उसने दो नवंबर की रात अपनी मां को सारी बात बता दी। उसकी मां ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।