फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine pro cards up for grabs at bodybuilding championships

Delhi NCR News: बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में नौ प्रो कार्ड दांव पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
तीन दिसंबर को होगी जोया इंडिया प्रो क्लासिक, ओवरऑल विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। तीन दिसंबर को जोया इंडिया प्रो क्लासिक बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप आयोजित होगी। प्रतियोगिता में नौ प्रो कार्ड दांव पर होंगे और सीनियर बॉडीबिल्डिंग ओवरऑल चैंपियन को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

चैंपियनशिप में सीनियर बॉडीबिल्डिंग, मेंस फिजीक, क्लासिक बॉडीबिल्डिंग और जूनियर बॉडीबिल्डिंग जैसी कई श्रेणियां शामिल हैं। महिला ओपन, मास्टर्स ओपन और नेचुरल बॉडीबिल्डिंग वर्ग में भी मुकाबले होंगे। सीनियर बॉडीबिल्डिंग ओवरऑल विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा, जिसमें 30 हजार रुपये नकद और 70 हजार रुपये के सप्लीमेंट शामिल हैं। सीनियर मेंस फिजीक ओवरऑल के लिए 51 हजार रुपये और सीनियर क्लासिक बॉडीबिल्डिंग ओवरऑल के लिए 21 हजार रुपये निर्धारित हैं। जूनियर बॉडीबिल्डिंग ओवरऑल विजेता को 31 हजार रुपये मिलेंगे। जूनियर मेंस फिजीक और जूनियर क्लासिक फिजीक ओवरऑल के लिए 21-21 हजार रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं। इंडियन फिटनेस बॉडीबिल्डिंग एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन इस चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed