फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine people including four children injured after balcony of a house collapses in Faridabad

फरीदाबाद: मकान का छज्जा गिरने से चार बच्चों समेत नौ घायल, अस्पताल में भर्ती; नीचे खड़े होकर कर रहे थे बातें

Fri, 20 Jun 2025 10:46 PM IST
श्याम जी. अअमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अअमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 20 Jun 2025 10:46 PM IST
सार

फरीदाबाद की एनआईटी गांधी कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरने से चार बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी का इलाज एनआईटी-5 के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं। 

विज्ञापन
Nine people including four children injured after balcony of a house collapses in Faridabad
मकान का छज्जा गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआईटी थाना एरिया की गांधी कॉलोनी में एक मकान का छज्जा गिरने से चार बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एनआईटी-5 के निजी अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

Nine people including four children injured after balcony of a house collapses in Faridabad
घायल - फोटो : अमर उजाला

ये हादसा शुक्रवार रात लगभग नौ बजे हुआ। यहां किराये पर एक युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहता है। शुक्रवार को उसकी साली यहां अपने बच्चों के साथ आई हुई थी। रात को साली यहां से वापस जाने लगी तो बहन व जीजा उसे व बच्चों को छोड़ने नीचे आ गए। ये मकान के गेट पर खड़े होकर बात कर रही रहे थे, तभी अचानक से छज्जा गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nine people including four children injured after balcony of a house collapses in Faridabad
घायल - फोटो : अमर उजाला

छज्जे के ऊपर भी दो-तीन लोग और उनके बच्चे खड़े थे। वो भी नीचे गिर गए। अचानक से शोर मच गया। इसी मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले परिवार व पड़ोसियों ने तुरंत घायलों को उठाया और एनआईटी-5 के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं। एक महिला को पैर में ज्यादा चोट लगी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को काफी देर से सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed