फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine lakh rupees fraud by old man in gurugram

दवा सप्लायर बनाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगे 9 लाख रुपये

Tue, 12 Mar 2019 06:04 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Mar 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Nine lakh rupees fraud by old man in gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेंमो

दवा सप्लायर बनाने के नाम पर बुजुर्ग से 9 लाख रुपये ठगने का मामला साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को दर्ज किया है। पीड़ित को दिल्ली की महिला एजेंट से दवा के पैकेट खरीदकर यूएसए भेजने थे। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राजेंद्रा पार्क निवासी बुजुर्ग मोहन लाल शर्मा ने कहा कि मई 2018 में उन्हें मैसेंजर ऐप पर बेलिक फर्नाडीज नाम के व्यक्ति का मैसेज आया था। बेलिक ने उन्हें दवा सप्लायर बनने का ऑफर दिया। कंपनी में भेजी जाने वाली दवा बुजुर्ग को कंपनी की एजेंट पूजा नागर से खरीदकर यूएसए भेजने की बात कही। 
विज्ञापन


पूजा से संपर्क करने के लिए बेलिक ने एक नंबर दिया जिस पर मोहन लाल ने संपर्क कर उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में 26 जून 2018 को 1 लाख रुपये जमा कराए। पूजा नागर ने उन्हें दूसरी एजेंट पूजा पेटलॉक का नंबर दिया जिसके खाते में 2 लाख रुपये जमा करवाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बेलिक ने उन्हें दवा के 30 पैकेट तुरंत उपलब्ध कराने के लिए कहा जिसे लेने के लिए मार्क नाम के व्यक्ति को यूएसए से भारत भेजने की बात कही। इस पर बुजुर्ग ने 5 लाख रुपये पूजा के बताए गए बैंक खाते में जमा करवाकर दवा के पैकेट लिए और दिल्ली के सफदरजंग इंकलेव क्षेत्र में मार्क को दे दिए। 


बेलिक के कहने पर बुजुर्ग ने 1 लाख रुपये और पूजा के बैंक खाते में और जमा करवाए। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उन पर रुपये जमा करवाने का प्रेशर बनाते रहे जिस पर उन्हें अपने साथ ठगी होने का शक हुआ। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed