{"_id":"5d705b8c8ebc3e01665e33dc","slug":"nine-dogs-killed-in-15-days-by-giving-poison-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर में जहर देकर 15 दिन में नौ कुत्ते मारे, पहुंची पेटा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर में जहर देकर 15 दिन में नौ कुत्ते मारे, पहुंची पेटा की टीम
Thu, 05 Sep 2019 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली के जेवीटीएस गार्डन छतरपुर में कोई कुत्तों को जहर देकर मार रहा है। पिछले 15 दिन में नौ कुत्ते मरे हैं। पिछले सप्ताह चार कुत्ते मरे थे। दो दिन पहले तीन कुत्तों को मारा गया। बुधवार को भी दो कुत्तों का मार दिया गया।
विज्ञापन
इन सभी कुत्तों को जहर दिया गया था। महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जहर देने वाले की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को मरे दो कुत्ते पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेवीटीएस गार्डन के लोगों ने बताया कि पिछले 15 दिन में नौ कुत्तों को जहर देकर मारा गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी केवल तीन कुत्तों को जहर देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी कुत्ते को जहर देकर मारा जाता था तो पुलिस को 100 नंबर पर कॉल की जाती थी। पीसीआर आती और मरे कुत्ते को देखकर चली जाती थी। बुधवार को दो कुत्तों को एक साथ मारा गया, तब जाकर पुलिस जागी।
स्थानीय निवासी एक्स सर्विसमैन डॉ. दीपक का कहना था कि हालात देखकर लगता है कि कोई कुत्तों को जहर दे रहा है। मौके पर मेनका गांधी के एनजीओ पेटा टीम भी मौके पर पहुंची थी।
गौरतलब है कि पिछले साल हौजखास इलाके में कई कुत्तों को जहर देकर मारा गया था। इस मामले में हौजखास थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।