फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine arrested for betting on cricket match

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते नौ गिरफ्तार,  29 मोबाइल, चार लैपटॉप सहित एक लाख रुपये बरामद

Wed, 23 Oct 2019 09:44 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 23 Oct 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Nine arrested for betting on cricket match
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, एक डोंगल और लगभग एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी काफी समय से सट्टा लगा रहे थे।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार एसआई आनंद कुमार झा को 21 अक्तूबर को सूचना मिली कि आईसीसी टी-20 विश्वकप क्वालीफाई मैच  के यूएई और हांगकांग के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर पुष्प विहार में सट्टा खेला जा रहा है। सूचना के बाद एसआई आनंद कुमार झा की देखरेख में एएसआई अनिल, हवलदार जवाहर व सिपाही मनोज की विशेष टीम बनाई गई। 
विज्ञापन


टीम ने छापामारी कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान खानपुर निवासी महेंद्र सिंह उर्फ बंटी (35), कालकाजी निवासी परमिंदर सिंह उर्फ सिंपू (37), संगम विहार निवासी सचिन कुमार (23), खानपुर निवासी योगेश वशिष्ट उर्फ कूक्कू (31), लाजपत नगर निवासी हरमिंदर सिंह (35), कालकाजी निवासी दीपक नारंग उर्फ मोनू (33), चिराग दिल्ली गांव निवासी रोहित पांडेय (32), अर्जुन सिंह राठौर (25) और संगम विहार निवासी वसीम (32) के रूप में हुई। वसीम के खिलाफ हत्या, छेड़छाड़ व चोट पहुंचाने के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed