फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Niho Scotis Ltkin lift again.

निहो स्कोटिस में फिर लटकीं लिफ्ट

Mon, 04 May 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Mon, 04 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Niho Scotis Ltkin lift again.

निहो स्कोटिस गार्डन में शनिवार को आठवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने से महिला के गंभीर घायल होने की घटना के बाद भी बिल्डर की लापरवाही जारी है। रविवार को सोसायटी की दो और लिफ्ट खराब हो गईं।

विज्ञापन


लिफ्ट गिरने के बाद दहशत में आए रेजीडेंट्स ने दिनभर सीढ़ियों का उपयोग किया। उधर, शनिवार को लिफ्ट गिरने से घायल हुई महिला की हालत अब भी गंभीर है।

शनिवार के हादसे के बाद रविवार को सोसायटी की आई ब्लॉक की दोनों लिफ्ट खराब हो गईं। सुबह के  समय रेजीडेंट्स घर से नीचे आने के लिए लिफ्ट में सवार होने को थे। तभी पता चला कि लिफ्ट बंद हैं।
विज्ञापन


इसके बाद रेजीडेंट्स दहशत में आ गए और दिनभर सीढ़ियों का उपयोग किया। इस दौरान 10वीं और 12वीं मंजिल पर रहने वाले लोगों ने खूब बिल्डर को कोसा। उधर, एफ ब्लॉक की लिफ्ट में टैंक ओवरफ्लो होने के बाद पानी भर गया, जिससे वह भी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी के हजारों रेजीडेंट्स ने रविवार को परेशानी उठाई। रेजीडेंट्स डीके मौर्या और कपिल सिंघल ने बताया कि जीडीए वीसी से लोकल कंपनी की लिफ्ट बदलवाने और लिफ्ट मेंटेनेंस एजेंसी बनाने की मांग की जाएगी।

बिल्डर पर हो कार्रवाई
बिल्डर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद रेजिडेंट्स कार्रवाई की कर मांग रहे हैं। नोएडा पुलिस ने मेंटेनेंस विभाग के दो सदस्यों को हिरासत में लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद शाम को छोड़ दिया गया। सोसायटी में जीडीए के जेई और एई भी पहुंचे। सोमवार को टीम के साथ निरीक्षण करने की बात कही।

लिफ्ट बनी जान की आफत
टीएचए की गगनचुंबी इमारतों की चमक-दमक में रहने आए लोगों ने यह सोचा भी न होगा कि लिफ्ट उनकी जान के लिए आफत बन जाएगी। निहो स्कॉटिस गार्डन में हुआ हादसा तो बानगी भर है।

इंदिरापुरम की कई सोसायटी में लिफ्ट कभी भी धोखा दे सकती हैं। इस्टर्न हाइट्स, क्लाउड-9, ऋषभ पैराडाइज, आदित्य मेगासिटी, नीलपदम-1 जैसे सोसायटी में भी यह समस्या बनी हुई है।


दो ऑपरेशन के बाद निवेदिता की हालत में सुधार

शनिवार को लिफ्ट हादसे में घायल निवेदिता के पैरों के दो सफल ऑपरेशन किए गए। उनके पैर में एक फीट लंबी रॉड डाली गई। महिला के पति अपूर्व चतुर्वेदी ने बिल्डर, आरडब्ल्यूए और मेंटीनेंस के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रेजीडेंट्स डीके मौर्या और कपिल सिंघल ने बताया कि जीडीए वीसी से लोकल कंपनी की लिफ्ट बदलवाने और लिफ्ट मेंटेनेंस एजेंसी बनाने की मांग की जाएगी।

क्या है समस्या
कहीं भी अटक जाती है लिफ्ट
एक ही दिन में कई बार लिफ्ट का रुकना
आपात बटन का काम नहीं करना
अचानक किसी भी मंजिल से बेसमेंट में पहुंचना
दो लिफ्ट में से कहीं एक चलती है तो कहीं दोनों बंद पड़ी हैं

ऐसे रखें लिफ्ट फिट
सोसायटी में अपग्रेड लिफ्ट लगाई जाएं
बिल्डर या संबंधित विभागों को लेनी हो एनओसी
लिफ्ट्स में प्रतिष्ठित कंपनी के पार्टस लगाए जाएं
समय-समय पर सोसायटी में लिफ्ट की जांच हो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed