चिप्स देने के बहाने बुलाकर साल की बच्ची से दुष्कर्म, पिता-पुत्र गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निहाल विहार थाना पुलिस ने सात साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी जबकि पिता ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की। सोमवार को बच्ची के परिजनों ने पुलिस के ढीले रवैये को लेकर ज्वालाहेड़ी चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने की जानकारी देकर लोगों को शांत करवाया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान राजेंद्र उर्फ सतीश (21) और उसके पिता रामशरण (51) के रूप में हुई। राजेंद्र मजदूरी करता है और नशे का आदी है। शनिवार रात सात साल की बच्ची को उस समय अगवा कर लिया गया, जब वह अपनी बहन के साथ चाऊमीन लेने बाजार गई थी। अगले दिन बच्ची का शव डीडीए पार्क में मिला। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जिला के स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक सुखबीर मलिक ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले रामशरण और उसके बेटे को एक स्कूटर पर बैग ले जाते हुए देखा और कुछ देर में ही दोनों वापस आ गए। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर राजेंद्र ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
उसने बताया कि वह चिप्स देने के बहाने बच्ची को तीसरी मंजिल स्थित कमरे में ले गया, जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची चिल्लाने लगी तो उसने बच्ची के मुंह पर हाथ रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी। इसी दौरान उसका पिता आ गया। बच्ची को अचेत देखकर उसने रस्सी से बच्ची के हाथ पैर बांधकर एक बैग में रखा और स्कूटर से उसे वहां छोड़ दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी को शक था कि बच्ची जीवित हो सकती है इसलिए वह देर रात दोबारा पार्क में पहुंचा और बच्ची के सिर को पत्थर से कुचल दिया।
आरोपी पर पहले से दर्ज है दुष्कर्म का मामला
जांच में पता चला कि राजेंद्र पर पहले से दुष्कर्म का मामला दर्ज है, जिसे उसने दो साल पहले निहाल विहार इलाके में ही अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने अन्य बच्चियों को तो अपना शिकार नहीं बनाया है।
पुलिस के ढीले रवैये पर परिजनों ने किया प्रदर्शन
इस मामले में पुलिस के ढीले रवैये को लेकर परिजनों ने ज्वालाहेड़ी चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह से घंटों जाम लगा रहा। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने बच्ची की तलाश करने में कोई जहमत नहीं उठाई। शनिवार रात बच्ची के गायब होने की शिकायत दर्ज करने के बाद कोई भी पुलिसकर्मी बच्ची की तलाश के लिए नहीं गया। परिजन दो बजे रात तक खुद ही बच्ची की तलाश करते रहे। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मामले में स्थानीय थाने की पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। रेडीशन होटल के पास जाम होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होने की जानकारी देकर शांत करवाया।