{"_id":"58da84904f1c1bd83763e3da","slug":"nigerian-nationals-not-come-out-in-market-and-roads-in-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमले के बाद सड़कों और बाजार से गायब हुए नाइजीरियाई नागरिक, शहर में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के बाद सड़कों और बाजार से गायब हुए नाइजीरियाई नागरिक, शहर में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:32 AM IST
सार
- बाजार और मॉल में नहीं दिखे अफ्रीकी मूल के नागरिक
- सेक्टर और सोसायटी में पुलिस फोर्स तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाइजीरियाई नागरिकों पर हमले का मामला अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बनने और विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने न केवल कड़ी कार्रवाई की, बल्कि शहर में रह रहे नाइजीरियाई नागरिकों की सुरक्षा बढ़ा दी।
विज्ञापन
इसके बावजूद सोमवार रात हुए बवाल व हमले की घटना के दहशत के चलते मंगलवार को नाइजीरियाई नागरिक शहर की सड़कों और मॉल में घूमते नहीं दिखाई दिए। शहर में बड़ी संख्या में अफ्रीकी मूल के छात्र पढ़ते हैं और अन्य काम भी करते हैं।
विज्ञापन
छात्र मनीष खारी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों के निशाने पर आने से पहले अफ्रीकी मूल के छात्र दिन में ही नहीं देर रात तक यहां की सड़कों, बाजारों और मॉल में बेफ्रिक होकर घूमते देखा जा सकता था।
विज्ञापन
सड़कों व बाजारों से नदारद रहे नाइजीरियाई
लेकिन सोमवार रात हुए हमले की घटनाओं के बाद मंगलवार दिनभर शहर की सड़कों व बाजारों से नाइजीरियाई मूल के नागरिक नदारद रहे। जबकि एसएसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर शहर की जिन सोसायटी व सेक्टर में नाइजीरियाई नागरिक व छात्र रहते हैं।
वहां पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। उधर, अन्य अफ्रीकी देश के भी बड़ी संख्या में शहर में नागरिक रहते और पढ़ते हैं। स्थानीय लोग इनकी पहचान आसानी से नहीं कर पाते। इसके चलते केन्या आदि देश के नागरिक भी मंगलवार को बाजार में नहीं दिखाई दिए।
वहां पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। उधर, अन्य अफ्रीकी देश के भी बड़ी संख्या में शहर में नागरिक रहते और पढ़ते हैं। स्थानीय लोग इनकी पहचान आसानी से नहीं कर पाते। इसके चलते केन्या आदि देश के नागरिक भी मंगलवार को बाजार में नहीं दिखाई दिए।