कैब के शीशे से देखकर शिकार चुनता था शिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक कैब में हुई जिस शर्मनाक घटना ने एक बार फिर से हमारा सिर शर्म से झुका दिया है असल में उसे होने से रोका जा सकता था अगर भारत भ्रमण पर आई एक लड़की की शिकायत को गंभीरता से लिया गया होता।
असल में 26 नवंबर को 27 वर्षीय निधि शाह ने शिव कुमार यादव की शिकायत की थी। अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाली निधि ने ट्विट कर इस बारे में बताया है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली भ्रमण के दौरान उन्हें जो टैक्सी दी गई उसका ड्राइवर शिव कुमार यादव था। बता दें कि यादव पर गुड़गांव की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ उबर की कैब में रेप करने का आरोप है।
जब वह कैब में बैठी थी तो यादव रियर मिरर में उसे घूर रहा था
उन्होंने ईमेल के जरिए उबर के कस्टमर केयर डिवीजन में इसकी शिकातयत भी की। निधि ने ट्विट कर बताया कि उबर के कर्मचारी ने उनसे कहा कि कंपनी की ड्राइवर ऑपरेशन टीम शिव की जांच करेगी।
निधि के इस ट्विट के बारे में जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने उनसे संपर्क किया और इस बारे में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
उसके चेहरे पर कुटील मुस्कान थी
निधि ने अपनी ट्रिप की रसीद भी अपने ट्विटर अकांउट पर पोस्ट की है जिसमें ड्राइवर के नाम की जगह यादव का नाम और उसकी फोटो को देखा जा सकता है।
निधि ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि वह अपने साथी के साथ कैब में सवार हो चांदनी चौक पहुंची। यहां यादव ने उन्हें बताया कि उनका जीपीएस सिस्टम काम नहीं कर रहा है ऐसे में उन्हें खुद ही टैक्सी को तलाशना होगा।
जब अपने साथी के साथ कैब में सवार हुईं तो यादव कार में लगे शीशे से उसे घूर रहा था और उसके चेहरे पर कुटील मुस्कान भी थी। उस वक्त उन्हें बेहद बुरा लगा।
कार से उतरते ही निधि ने उबर कंपनी को कैब ड्राइवर के इस व्यवहार के बारे में शिकायत की। लेकिन जैसे ही उन्हें रेप की इस घटना के बारे में पता चला उन्हें बेहद दुख हुआ कि आखिर उन्होंने इसकी शिकायत और आगे क्यों नहीं की।