फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nicotine pouches: Not tobacco, yet not safe WHO issues warning

Delhi NCR News: तंबाकू नहीं, फिर भी सुरक्षित नहीं निकोटीन पाउच, डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। तंबाकू रहित निकोटीन पाउच को सुरक्षित मानने वालों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की नई रिपोर्ट चेतावनी लेकर आई है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि इनमें तंबाकू की पत्तियां नहीं होतीं, लेकिन मौजूद निकोटीन अत्यधिक नशे की लत लगाने वाला पदार्थ है। आकर्षक पैकेजिंग, विभिन्न फ्लेवर और सोशल मीडिया प्रचार के जरिये इसे युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाया जा रहा है।
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि इन उत्पादों को अपेक्षाकृत सुरक्षित बताकर पेश किया जाता है, जबकि नियमित सेवन से निकोटीन की लत लग सकती है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल के डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि निकोटीन हृदय गति और रक्तचाप बढ़ाता है, लंबे समय में हृदय रोगों का खतरा होता है। किशोरों में मस्तिष्क के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव तथा मुंह और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

संगठन ने जोर दिया कि तंबाकू रहित होने का मतलब स्वास्थ्य के लिए पूर्ण सुरक्षा नहीं है। लोगों को जागरूक करने और युवाओं की पहुंच सीमित करने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed