फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nia raids in hapur dhaulana village

हापुड़ः एनआईए की छापेमारी से मचा हड़कंप, एक गिरफ्तार, निशानदेही पर संदिग्ध दस्तावेज बरामद

Sat, 12 Jan 2019 12:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Jan 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
nia raids in hapur dhaulana village
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ में शुक्रवार रात हुई एनआईए की छापेमारी से हड़कंप मच गया। यहां एनआईए ने पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की जिसमें एक शख्स की गिरफ्तारी भी हुई। यह छापेमारी टीम के साथ आए एक युवक की निशानदेही पर हुई है। खबर है कि इस दौरान एनआईए को कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिलने की भी सूचना है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एनआईए पहले भी सिम्भावली से एक मौलाना को गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार धौलाना के पिपल्हेड़ा गांव में छापेमारी की गई है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को जानकारी दी कि गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ में हुई जांच के दौरान गाजियाबाद से एक और गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार शख्स का आईएस लिंक होने की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि ये लोग कथित तौर पर भारतीय राजनेताओं और सरकारी संस्थाओं पर सीरियल ब्लास्ट और सुसाइड अटैक करने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन


एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि हापुड़ से शुक्रवार देर रात मुहम्मद अबसार (24) को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही अब तक एनआईए कुल 12 गिरफ्तारियां यूपी से कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अबसार मेरठ के जसोरा का रहने वाला है और हापुड़ के पिप्लेरा गांव के जामिया हुसैनिया अबुल हसन कॉलेज में पढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि अबसार ने जुलाई और अगस्त 2018 में जम्मू कश्मीर की तीन जगहों की यात्रा की थी। उस वक्त वह तीन अन्य आरोपियों इफ्तेखार, साकिब के साथ वहां गया था जो एक अन्य आतंकी गतिविधि में लिप्त था। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाना है। एनआईए का आरोप है कि सभी गिरफ्तार किए गए लोग हरकत उल हर्ब ए इस्लाम के सदस्य हैं जो आतंकी संगठन आईएसआईएस मॉड्यूल पर काम करता है।


वहीं आज एनआईए ने पूर्व में गिरफ्तार किए गए सुहैल और साकिब को कोर्ट में पेश किया गया, जहां इन्हें 6 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इन्हें 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed