{"_id":"651e3b95b6079486ff09c516","slug":"nia-called-a-meeting-for-against-khalistan-and-terrorism-amit-shah-ats-chief-join-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर एक्शन: NIA ने बुलाई अहम बैठक, गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल; खालिस्तान पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद पर एक्शन: NIA ने बुलाई अहम बैठक, गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल; खालिस्तान पर कसेगा शिकंजा
Thu, 05 Oct 2023 09:59 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:59 AM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 5 और 6 अक्टूबर को दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है। एनआईए की ये बैठक खालिस्तानी गतिविधियों, टेरर एक्टिविटी और गैंगस्टर से जुड़े मामलों पर बुलाई गई है।
विज्ञापन
अमित शाह की बैठक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानियों और आतंकियों के खात्मे के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने आज अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और आतंक-रोधी बल (एटीएस) चीफ शामिल होंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
एनआईए की ये बैठक खालिस्तानी गतिविधियों, टेरर एक्टिविटी और गैंगस्टर से जुड़े मामलों पर बुलाई गई है। 5 और 6 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। देशभर के ATS प्रमुखों और संबंधित अधिकारियों को बैठक में बुलाया गया है। यह बैठक एनआईए मुख्यालय में होगी।
विज्ञापन
इस बैठक में विदेशी धरती से खालिस्तानी-आतंकी और गैंगस्टर के गठजोड़ के खिलाफ कार्रवाई करने की रणनीति बनेगी। इस बैठक में एनआईए चीउ, आईबी चीफ, रॉ चीफ सहित राज्यों के एटीएस प्रमुख शामिल होंगे।
विज्ञापन
बैठक में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में खालिस्तानी गैंगस्टर गतिविधियों की कमर तोड़ने की तैयारी के लिए बैठक को बुलाया गया है।