जाफराबाद की गलियों में छाई वीरानी, एनआईए की कार्रवाई के बाद सन्नाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी को गिरफ्तार आरोपियों के बारे में कुछ पता भी था तो वो इसका जिक्र करने से बचते रहे। सामान्य दिनों में यहां की सड़कों पर सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है, लेकिन जहां-जहां कार्रवाई हुई उन गलियों में सन्नाटा छाया था।
जाफराबाद की गलियों में दर्जनों की संख्या में छोटी दुकानें और लघु उद्योग दिखे, जहां लोग अपने काम में मशगूल थे। स्थानीय युवकों में इस कार्रवाई के बाद जाफराबाद की बदनामी को लेकर चर्चा थी। कोई संदिग्धों की गिरफ्तारी पर यह कहता नजर आया कि ऐसे लड़के नहीं थे और बहुत शांत थे, लेकिन इस बारे में किसी तरह की चर्चा से बचते रहे।
गलियों से निकलने वाले बच्चे, महिलाएं और युवक भी सहमे नजर आए। जिन घरों में एनआईए ने कार्रवाई की खासकर वहां रहने वाले इस बात को लेकर फिक्रमंद नजर आए। कुछ लोगो ने उन घरों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यहीं से संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई हैं, जिनके आतंकियों से तार जुड़े हैं।
दाढ़ी रखने वाला हर कोई नहीं होता है संदिग्ध
एक आरोपी के पड़ोस में रहने वाले स्थानीय निवासी ने कहा कि उनका बेटा भी पढ़ाई कर रहा है और उनकी ख्वाहिश है कि पढ़ लिखकर सफल इंसान बने। उन्होंने कहा कि लंबी दाढ़ी रखना या कुर्ता पजामा पहनने वाला हर व्यक्ति संदिग्ध नहीं होता।
एक दूसरे को देख रहे थे शक की नजर से
जरूरी काम से आते जाते लोग भी एक दूसरे को शक की नजर से देख रहे थे। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि अभी भी कुछ लोग यहां ऐसे घूम रहे हैं जो किसी एजेंसी के लिए काम करने वाले हैं। हर कोई इस बात को लेकर किसी तरह की चर्चा से बच रहा था ताकि उन पर किसी तरह के आरोप न लगे।