{"_id":"57ff82254f1c1b762b28ea35","slug":"nhm-staff-had-tied-black-bar-anti-government-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया सरकार विरोधी प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया सरकार विरोधी प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंर्तगत अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल पर सरकार विरोधी नारे लगाने के साथ-साथ अपनी मागों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
दो दिन तक चलने वाले इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने अपनी बाजुओं पर काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने प्रदेश सरकार को कर्मचारी विराधी बताने के साथ-साथ दमनकारी बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की तो 25 अक्तूबर से प्रदेश के सभी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले भी कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल के बाद एनएचएम के मिशन निदेशक द्वारा तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया था।
गठित कमेटी ने हरियाणा सरकार, हिमाचल सरकार व राजस्थान सरकार द्वारा कर्मचारियों को नियमित करने हेतु बनाई हुइ पालिसी पर विचार करने उपरांत दो सितंबर 2016 को मिशन निदेशक को सौंप दिया था।
कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि इस पालिसी को एक माह में लागू कर सभी कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। परंतु अभी तक इस प्रस्ताव पर मिशन निदेशक के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।
इससे प्रतीत होता है कि अनुबंध पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने के हक में सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने एनएचएम के तहत अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को शीघ्र ही पक्का नहीं किया तो सभी कर्मचारी सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगें।