फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›    NHAI fined five lakh for Delhi-Meerut Expressway pollution

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे प्रदूषण, एनएचएआई पर लगाया पांच लाख का जुर्माना 

Sun, 20 Sep 2020 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
 NHAI fined five lakh for Delhi-Meerut Expressway pollution
Delhi-meerut expressway

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर लालकुआं के पास मिट्टी उड़ने से फैल रहे प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नामित ईपीसीए के चेयरमैन ने एनएचएआई पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पांच लाख रुपये जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


शनिवार को भूरेलाल ने मेरठ जाते समय कौशांबी से एनएच - 9 की तरफ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीमांत विहार में जीडीए को वेस्ट और प्लास्टिक कूड़े को साफ करने, बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र की सर्विस लेन से कचरा हटाकर पौधरोपण करने और एक्सप्रेस-वे पर वाटर गन चालू रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ईपीसीए चेयरमैन भूरेलाल सुबह करीब सात बजे कौशांबी पहुंचे। रोडवेज डिपो का निरीक्षण करने के बाद वह रेडिसन होटल के पीछे सीमांत विहार गए, जहां जीडीए की जमीन पर एक गोदाम में वेस्ट और प्लास्टिक इकट्ठी होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रोडवेज के पास पड़े कूड़े को तत्काल हटाने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। 

लालकुआं के पास धूल-मिट्टी उड़ता देख वह बिफर गए। उन्होंने प्रदूषण रोकने के लिए इंतजाम न होने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा को एनएचएआई पर पांच लाख रुपये जुर्माना लगाने, वाटर गन और स्प्रिंकलर का लगातार प्रयोग करने के निर्देश दिए। 

डासना पर स्थित टाटा स्टील के बाहर खड़े बड़े ट्रेलर और ट्रक व उनके प्रवेश के कच्चे रास्ते पर उड़ती धूल के गुब्बार को देखकर नाराजगी जाहिर की। चेयरमैन ने कंपनी के अधिकारियों को उनके समक्ष ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के साथ प्रस्तुत होने के लिए कहा है।
 
लालकुआं के पास प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए ईपीसीए चेयरमैन भूरेलाल ने एनएचएआई पर जुर्माना लगाने के लिए कहा है। डीएम कार्यालय में पत्र भेजकर जुर्माना लगाने की सिफारिश की जाएगी। 
-उत्सव शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 

रोडवेज डिपो के पास कूड़े को साफ कराने के निर्देश ईपीसीए चेयरमैन भूरेलाल ने दिए थे। उसे तत्काल साफ करा दिया। इसके अलावा उनके निर्देशों पर काम किया जा रहा है।
-महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त 
 
ईपीसीए चेयरमैन भूरेलाल ने सुबह करीब साढ़े सात बजे निरीक्षण किया था। जबकि निर्माण करने वाले कर्मचारी आठ बजे के बाद साइट पर पहुंचते हैं। प्रदूषण रोकने के सभी इंतजाम किए जाते हैं। जुर्माना लगने की जानकारी नहीं है। 
-मुदित गर्ग, डीजीएम, एनएचएआई

बरेली-मथुरा रोड अब कहलाएगा नेशनल हाईवे

मथुरा-बरेली मार्ग अब नेशनल हाईवे कहलाएगा। लोक निर्माण विभाग बरेली जिले में इस रोड के करीब 25 किलोमीटर के हिस्से को अगले महीने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को हैंडओवर कर देगा। केंद्र से निर्देश मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे एनएच 530-बी नाम दिया गया है। 

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरबंश सिंह ने बताया कि बताया कि दो साल पहले ही इस संबंध में आदेश आ गया था। तभी से इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए कई सर्वे होने थे। दोनों विभागों के बीच कई बिंदुओं पर सहमति बननी थी। अब यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बरेली जिले में इस रोड के करीब 25 किलोमीटर हिस्से को पीडब्ल्यूडी अगले महीने एनएचएआई को हस्तांतरित कर देगा। एनएच बनने के बाद मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। 

एनएचएआई अपने मानकों के मुताबिक रोड़ के चौड़ीकरण, फ्लाईओवर और बाईपास बनाने का काम शुरू करेगा। टनकपुर से बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस और मथुरा होते हुए भरतपुर तक जाने वाले इस रोड के कई हिस्सों को पहले ही एनएचएआई को दिया जा चुका है। बरेली-बदायूं के बीच यह मार्ग अभी तक लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के पास है। हस्तांतरण के बाद इस रोड के सभी काम एनएचएआई को कराने हैं। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी एनएचएआई की ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed