{"_id":"cd7a22fe90c34c16f770b0ee1ea1c89d","slug":"ngt-tough-stance-on-illegal-mining-the-team-arrived-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर एनजीटी के तेवर सख्त, लखनऊ से पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर एनजीटी के तेवर सख्त, लखनऊ से पहुंची टीम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
संभाग में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के तेवर सख्त हो गए हैं। गंगा-यमुना और हिंडन किनारे मनमाने खनन पर कई बार चेतावनी के बावजूद रोक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
एनजीटी से लेकर लखनऊ तक अवैध खनन पर हड़कंप मचा है। लखनऊ की टीम ने रविवार को लोनी के हरमपुर क्षेत्र का दौरा कर जरूरी निर्देश दिए।
खनन माफिया मनमाने तरीकेसे खनन करा रहे हैं, इसमें एनजीटी, सुप्रीम कोर्ट, पर्यावरण विभाग और प्रदूषण विभाग के मानकों का खुला उल्लंघन हो रहा है।
इस मामले में एनजीटी ने क्षेत्रीय खनन अधिकारी को नोटिस भेजकर इसपर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इसके बावजूद अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। माफियाओं ने बागपत व गाजियाबाद के यमुना तट का हाल बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन