{"_id":"698df0bd61fb63767808848e","slug":"ngt-takes-strict-action-against-environmental-violations-at-dcm-central-square-complex-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-123861-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीसीएम सेंट्रल स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में पर्यावरण उल्लंघन पर एनजीटी सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीसीएम सेंट्रल स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में पर्यावरण उल्लंघन पर एनजीटी सख्त
विज्ञापन
- दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को निर्देश, मौके का निरीक्षण कर पर्यावरण नियमों के पालन की जांच कर करें कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली के बाड़ा हिन्दूराव स्थित डीसीएम फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स (सेंट्रल स्क्वायर कॉम्प्लेक्स) में कथित पर्यावरणीय उल्लंघनों पर संज्ञान लिया है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. ए सेंथिल वेल की पीठ ने माना कि मामला पर्यावरण मानकों के पालन से जुड़े गंभीर सवाल उठाता है। अधिकरण ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को निर्देश दिया है कि वह मौके का निरीक्षण कर पर्यावरण नियमों के पालन की जांच करे और आवश्यक कार्रवाई करें। अगली सुनवाई 20 मई 2026 को होगी। आवेदकों ने आरोप लगाया कि परिसर के अंदर करीब 6-7 एकड़ में फैला और लगभग 60-80 फीट गहरा एक बड़ा गड्ढा करीब 18 साल से खुला पड़ा है। इसमें दूषित पानी जमा हो गया है, जिससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य, भूजल और पर्यावरण को खतरा बताया गया है। याचिका में आरोप है कि वहां लगातार सीवेज बह रहा है, पर्यावरण स्वीकृति की अवधि खत्म हो चुकी है।