फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT seeks report on cattle blood flowing into Yamuna

NGT ने कहा- सीधे यमुना में ना जाए बूचड़खाने का खून, 11 जुलाई से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Tue, 30 May 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 May 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
NGT seeks report on cattle blood flowing into Yamuna
yamuna

नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने सोमवार को दिल्ली सरकार और अन्य नागरिक निकायों को कहा है कि वह ट्रिब्युनल के दिए गए आदेश का पालन करते हुए यह सुनिश्चित करें कि बूचड़खानों से निकलने वाला रक्त सीधे यमुना में न जाए। 

विज्ञापन


एनजीटी ने इस मामले पर सितंबर, 2015 में आदेश दिया था। जब एक धार्मिक समूह की तरफ से यह कहा गया था कि बूचड़खानों से निकलने वाला रक्त सीधा यमुना में प्रवेश करता है और उससे हमारी आस्था को चोट पहुंचती है।  
विज्ञापन


जस्टिस जावद रहीम की अध्यक्षता वाली पीठ ने याची मुकेश जैन व स्वामी ओम के मामले में प्राधिकरणों को यह आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान स्वामी ओम को भी प्रधान पीठ ने कहा कि आपके जरिये लगातार शोर किए जाने की वजह से हम इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में आप शांत रहें।      

विज्ञापन
विज्ञापन

11 जुलाई को मांगी डिटेल स्टेटस रिपोर्ट

NGT seeks report on cattle blood flowing into Yamuna
NGT

पीठ ने दिल्ली सरकार और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी से कहा है कि वह इस मामले पर 11 जुलाई से पहले विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करें। पीठ ने टिप्पणी में कहा कि आप लोग रोजाना गंगा और यमुना के बारे में बातचीत करते हैं और हम प्रत्येक दिन इन नदियों में प्रदूषण की बात सुनते हैं। हमने 2015 में आदेश दिया था और आजतक आप लोग इस पर कुछ नहीं कर पाए।

वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से पेश एडवोकेट बालेंदु शेखर ने कहा कि गाजीपुर इलाके में चल रहे बूचड़खाने से निकलने वाले अपशिष्ट की निगरानी के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग उपकरण लगाया गया है। यह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से नियंत्रित हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed