फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT reprimands officials for negligence in dumping garbage

Delhi NCR News: कचरा फेंकने पर अधिकारियों की लापरवाही पर एनजीटी ने लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
- एक व्यक्ति ने घर के सामने खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर लगने और इससे फैल रही दुर्गंध, मच्छरों, चूहों से उत्पन्न स्वास्थ्य जोखिमों की शिकायत की थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने रिहायशी इलाके में खाली प्लॉट पर कचरा फेंकने की शिकायत पर कार्रवाई में देरी को लेकर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और नगर निगम (एमसीडी) को कड़ी फटकार लगाई है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेष सदस्य डॉ. ए सेंथिल वेल की पीठ ने कहा कि पहले दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इससे स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकरण ने कहा कि आदेशों का अनुपालन नहीं होना गंभीर लापरवाही है। पीठ ने याचिका में शामिल सभी पक्षों को पक्षकार बनाया और सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह सेवा प्रमाण पत्र अगली सुनवाई से एक सप्ताह पहले दाखिल करें। मामले की अगली सुनवाई 20 जनवरी, 2026 को होगी। एनजीटी ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


याचिकाकर्ता संदीप चौधरी ने अपने घर के सामने खाली प्लॉट पर कूड़े के ढेर लगने और इससे फैल रही दुर्गंध, मच्छरों, चूहों व अन्य कीड़ों से उत्पन्न स्वास्थ्य जोखिमों की शिकायत की थी। ऐसे में एनजीटी ने 21 मई, 2025 को डीपीसीसी और एमसीडी को साइट का निरीक्षण कर उचित निवारक और उपचारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। वहीं, डीपीसीसी की 19 जून, 2025 की निरीक्षण रिपोर्ट में पाया गया कि प्लॉट पूरी तरह कचरे से भरा हुआ था, आसपास भयानक दुर्गंध फैली हुई थी और कीट-पतंगों का प्रकोप था। डीपीसीसी ने 23 जून, 2025 को एमसीडी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और न ही कोई रिपोर्ट सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed