फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT orders to seal 77 hotels near airport in delhi

दिल्ली के 77 होटल ब्लैकलिस्ट, सब हुए सील

Sat, 06 Jun 2015 06:27 PM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
NGT orders to seal 77 hotels near airport in delhi

नई दिल्ली में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश को दरकिनार करते हुए चल रहे 77 होटलों पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) ने शुक्रवार को कार्रवाई की।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के पास महिपालपुर स्थित इन बजट होटलों को सील करते हुए उनके बिजली-पानी के कनेक्शन भी काट दिए गए।

परिवहन मंत्री असीम अहमद खान ने बताया कि एनजीटी ने इन होटलों को सीवर व जल शोधन संयंत्र का इस्तेमाल न करने पर फटकार लगाई थी। मगर इन्होंने आदेश को गंभीरता से नहीं लिया। लिहाजा डीपीसीसी को कार्रवाई करनी पड़ी।

विज्ञापन

ये है सील करने का असली कारण

NGT orders to seal 77 hotels near airport in delhi
असीम अहमद खान के मुताबिक, कार्रवाई की जद में आए सभी होटल भूजल का दोहन कर रहे हैं। साथ ही इनके पास दिल्ली नगर निगम, दिल्ली पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण विभाग समेत दूसरी संस्थाओं की एनओसी व लाइसेंस नहीं हैं।

जांच में पता चला कि इन होटलों से बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैल रहा है। महिपालपुर के बाद अब राजधानी के दूसरे इलाकों के होटलों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहाड़गंज, मुखर्जी नगर सहित अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में इस तरह के होटल चल रहे हैं। आने वाले समय में दूसरे इलाकों में भी छापेमारी होगी।

होटल मालिकों ने एनएच 8 किया जाम
सीलिंग की कार्रवाई से गुस्साए होटल मालिक अपने स्टाफ के साथ एनएच 8 पर आ डटे। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें वहां से हटाया। उनका आरोप है कि बड़े होटलों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed