फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Newsclick Case HR Amit Chakraborty moves Delhi court seeking to turn approver

क्या अब खुलेंगे न्यूजक्लिक के राज: HR अमित चक्रवर्ती ने दिल्ली कोर्ट में दी अर्जी, बनना चाहते हैं सरकारी गवाह

Mon, 25 Dec 2023 01:24 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 01:24 PM IST
सार

न्यूजक्लिक मामले में एचआर अमित चक्रवर्ती ने सरकारी गवाह बनने की मांग करते हुए दिल्ली कोर्ट का रूख किया है। दावा किया है कि उनके पास महत्वपूर्ण जानकारी है। जिसका वह दिल्ली पुलिस को खुलासा करना चाहते हैं, जो मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Newsclick Case HR Amit Chakraborty moves Delhi court seeking to turn approver
एचआर अमित चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूज कंपनी न्यूजक्लिक के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कंपनी के एचआर विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती ने दिल्ली कोर्ट का रूख किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमित चक्रवर्ती ने दिल्ली कोर्ट से यूएपीए के तहत लगे आरोपों के बाद सरकारी गवाह बनने की मांग करते हुए इजाजत मांगी है। 

विज्ञापन

जिसमें आरोप लगा है कि न्यूजक्लिक समाचार पोर्टल को चीन से फंडिंग हो रही था। चक्रवर्ती ने पिछले सप्ताह विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर की कोर्ट में आवेदन दायर कर मामले में माफी की मांग की है और दावा किया है कि उनके पास महत्वपूर्ण जानकारी है। जिसका वह दिल्ली पुलिस को खुलासा करना चाहते हैं, जो मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीश ने चक्रवर्ती का बयान दर्ज करने के लिए मामले को मजिस्ट्रेट कोर्ट से सामने भेज दिया है। जांच एजेंसी उनके बयान को देखने के बाद इस पर फैसला लेगी कि कोर्ट के सामने उनके आवेदन का समर्थन किया जाए या नहीं। 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन अक्टूबर को चक्रवर्ती और न्यूज पोर्टल के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को गिरफ्तार किया था। फिलहाल, अभी दोनों ही न्यायिक हिरासत में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed